Hot News

बेटी का किया पांच लाख में सौदा: किशोरी बोली- काश मैं उस घर जन्म ही न ली होती

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी के करारी इलाके की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें किशोरी ने अपने ही माता-पिता पर दलाल के माध्यम से उसे पांच लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है.युवती ने बताया कि एटा निवासी युवक ने खरीदने के बाद दो दिन तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है. मामले को संज्ञान में लेते हुए चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल मामले की जांच सीओ मंझनपुर कर रहे हैं.

पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय बालिका ने बताया कि गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी उसके घर आता जाता था. कई बार वह एटा जिले के राजा कोतवाली के नगला रामपुर गांव निवासी कर्मवीर यादव को भी साथ लेकर घर आता था. 14 मार्च 2025 को भी दोनों मेरे घर आए. शाम को माता-पिता ने उन्हें खाना पीना कराया. उस दिन नींद व चक्कर आने पर मैं जल्दी सो गई. दूसरे दिन जब मेरी आँखें खुली तो खुद को एटा में कर्मवीर यादव के घर पर पाया.

किशोरी के अनुसार, उसके पूछने पर कर्मवीर ने बताया कि पांच लाख रुपये में उसके माता-पिता से उसे खरीद कर उसको यहां लाया है. 16 मार्च की रात किशोरी को मौका मिलते ही वह वहां से फरार होगई और अपने घर आई तो उसके घर वालों ने उसे अपनाने से इन्कार कर दिया. इसके बाद वह मंझनपुर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बुआ के घर पर रुकी है। करारी थाना इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि पीड़िता अपनी बुआ के साथ थाने पर आई थी. उसकी तहरीर के अनुसार माता-पिता समेत चार आरोपियों के खिलाफ रविवार को मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है.

The post बेटी का किया पांच लाख में सौदा: किशोरी बोली- काश मैं उस घर जन्म ही न ली होती appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top