Hot News

थावे की दो पंचायतों में प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगा

थावे. प्रखंड की दो पंचायतों में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान किसानों के हो रहे फार्मर रजिस्ट्री को लेकर जांच करने जिला कृषि पदाधिकारी ललन कुमार सुमन ने वृंदावन पंचायत में पहुंच कर किसानों से पूछताछ कर जानकारी ली. डीएओ ने बताया कि प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना का मिल रहे किसानों की लाभ को इस समय ऑनलाइन फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है. इसके लिए रैयत किसान को आधार कार्ड, जमीन का कागजात और मोबाइल नंबर तथा गैर रैयत किसान को सिर्फ आधार कार्ड और मोबाइल नंबर अनिवार्य है. प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमर प्रसाद पटेल ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में पंचायत रामचंद्रपुर में 100 तथा पंचायत वृंदावन में 60 कुल 160 किसानों की अब तक प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री की जा चुकी है. मौके पर सीआइ कृष्णा सिंह, कृषि समन्वयक विजय शंकर यादव, कृषि समन्वयक राकेश मिश्रा, किसान सलाहकार जयराम सिंह, विनोद कुमार, कर्मचारी दिनकर प्रसाद श्रीवास्तव सहित किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post थावे की दो पंचायतों में प्रधानमंत्री निधि सम्मान योजना के लिए फार्मर रजिस्ट्री शिविर लगा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top