Hot News

Dhanbad News: पीएनएम बैठक में रखीं रेलकर्मियों की समस्याएं

Dhanbad News: ट्रैक मेंटेनरों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांगDhanbad News: रेलवे बोर्ड के साथ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की दो दिवसीय पीएनएम बैठक गुरुवार को रेल भवन नई दिल्ली में शुरू हुई है. इसमें रेलकर्मियों के पक्ष का संचालन एआइआरएफ के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा कर रहे हैं. इसीआरकेयू की ओर से महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष एसएसडी मिश्रा तथा धनबाद मंडल से अपर महामंत्री मो ज्याऊद्दीन भी भाग ले रहे हैं. प्रशासनिक पक्ष की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने की. बैठक के पहले दिन श्री मिश्रा ने ट्रैक मेंटेनरों की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की.

वर्षों से समस्याएं उठाने के बाद पहल नहीं कर रही प्रशासन

बताया कि वर्षों से उनकी समस्याएं उठाने के बाद भी प्रशासन पहल नहीं कर रही है. यह जानकारी देते हुए जोनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा और मीडिया प्रभारी एनके खवास ने बताया कि मांगों में कीमैन की कार्य पद्धति का आधुनिकीकरण करना, कीमैन के सुरक्षा की दृष्टि से मैन्युअल में संशोधन करना, काम के दौरान रन ओवर से बचाव के लिए ट्रैक मैंटेनर को रक्षक उपकरणों की आपूर्ति, की मैन के लिए मेडिकल मानक को अपग्रेड कर ए-3 तथा इससे ऊपर करना आदि शामिल हैं. कहा कि जोखिम भरे काम करने वाले विभिन्न कैटेगरी के लिए रिस्क एलाउंस देने, रनिंग कर्मचारियों के किमी की 25 प्रतिशत वृद्धि तथा सिग्नल स्टाफ के लिए कार्य रोस्टर बनाने पर भी चर्चा की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: पीएनएम बैठक में रखीं रेलकर्मियों की समस्याएं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top