Hot News

Dhanbad News: दोपहर और रात में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक

Dhanbad News: 20 तक बादल रहने के आसार. 29 से फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज

Dhanbad News: जिले में गुरुवार को फिर से मौसम का मिजाज बदला है. हल्की बारिश हुई है. दोपहर दो बजे आसमान में घने बादल छाने लगे और बारिश शुरू हो गयी. आधे घंटे तक हुई हल्की बारिश के बाद धूप निकली. इससे शाम में हवा में नमी महसूस की गयी. इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे भी हल्की बारिश हुई. अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की माने, तो 20 अप्रैल तक बादलों के आने का दौर जारी रहेगा. इसके मजबूत होने पर हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान धूप का असर भी दिखेगा. वहीं 29 अप्रैल से फिर मौसम बदल सकता है. बारिश के आसार बन रहे हैं.

सभी प्रखंडों में औसत 79.44 एमएम बारिश हुई

जिला में छह दिनों में सभी प्रखंडों में औसतन 79.44 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. सबसे अधिक बारिश बाघमारा प्रखंड हुई है. यहां 158.80 एमएम हुई है. वहीं सबसे कम बारिश केलियासोल में 48.20 एमएम हुई है. आंकड़ों पर गौर करें, तो 11 अप्रैल से 16 अप्रैल तक में जिले में 794.40 एमएम बारिश हुई है.

कहां कितनी बारिश हुई

धनबाद में 81.20, बलियापुर में 105.40, गोविंदपुर में 81.60, टुंडी में 55.80, निरसा में 52, बाघमारा में 158.80, तोपचांची में 90, पूर्वी टुंडी में 60, एग्यारकुंड में 61.40, केलियासोल में 48.20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

जनवरी व फरवरी में नहीं हुई बारिश

आंकड़ों की बात करें, तो जिले में जनवरी व फरवरी में बारिश हुई है. मार्च माह में 26.76 एमएम हुई है. इसमें बाद अप्रैल में बारिश रिकॉर्ड की गयी है. आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद बन रही है. मौसम विभाग ने भी झारखंड में औसत या इससे अधिक बारिश के आसार हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Dhanbad News: दोपहर और रात में हुई हल्की बारिश से मौसम में ठंडक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top