Cyber Fraud: पटना. सिंगापुर में हुए साइबर फ्रॉड का कनेक्शन बिहार से जुड़ा है. सीबीआई अब नालंदा और नवादा में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलानेवाली है. साइबर फ्रॉड में बिहार के पांच जिले संवेदनशील हैं, इनमें नालंदा और नवादा के अलावा शेखपुरा, जमुई और पटना भी शामिल है. केंद्रीय जांच एजेंसी साइबर अपराधियों के खिलाफ देश भर में ऑपरेशन चक्र चला रही है. इसी कड़ी में नालंदा और नवादा में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा सकती है.
बैंक खातों में कराई ट्रांसफर
सीबीआई सूत्रों ने बताया कि साइबर अपराधियों ने पिछले दिनों सिंगापुर के लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया था. ऑपरेशन चक्र के दौरान हुई जांच में पता चला है कि शातिरों ने पीड़ितों से जो रकम वसूली थी, उसे हिंदुस्तान के अपने एजेंटों के विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई थी. बाद में यह राशि पटना, नालंदा और नवादा के बैंक खातों में ट्रांसफर कर उसकी निकासी की गई.
पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान
अब सीबीआई इस केस की तह तक जानेवाली है. इसमें बिहार के कई साइबर अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसा जा सकता है. मालूम हो कि सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी करनेवाले बड़े गिरोह के खिलाफ पूरे देश में ऑपरेशन चक्र अभियान चलाया है. इसके तहत पिछले दिनों चार बड़े साइबर अपराधी गिरफ्तार भी हुए थे.
Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान
The post Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड से बिहार आ रहा सिंगापुर का पैसा, नालंदा-नवादा में चलेगा सीबीआई का ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

