लावालौंग. थाना क्षेत्र के पारामातु गांव में बुधवार की रात राजू साव के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने 90 हजार नकद, एक लाख 25 हजार की गहने व अन्य समान की चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने अपनी बेटी की शादी के लिए नकद व गहने रखा था. इस संबंध ने राजू साव ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि बेटी की शादी के लिए काफी मेहनत कर पैसा जुटाया था. चोरों ने बेटी की शादी की तैयारी पर पानी फेर दिया. सभी सदस्य खाना खाकर सोये हुए थे. इस दौरान चोरो ने घटना का अंजाम दिया. सूचना पाकर थाना प्रभारी रूपेश कुमार वहां पहुंच कर मामले की जांच की. साथ ही चोरों की धर पकड़ में लग गये.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post बेटी की शादी के लिए रखे नकद व गहने की चोरी appeared first on Naya Vichar.
