Hot News

रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म

रांची : रिम्स के निदेशक पद से हटाये जाने के बाद डॉ राजकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ की गयी कार्रवाई सख्ती से काम करने का नतीजा है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर उन्होंने कहा कि वह तो कुछ भी बोलते हैं. वहीं, इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारियों के भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की वजह से डॉ राजकुमार पर यह कार्रवाई हुई है.

क्या कहा रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने

रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने प्रशासन के निर्देश और बदनामी करने के आरोपों पर कहा कि अगर यह कोई सिद्ध कर दे तो वह हिंदुस्तान छोड़कर चले जाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री द्वारा काम नहीं करने की बात पर उन्होंने कहा : वह तो कुछ भी कहते हैं. हमारे पास तो जीबी की प्रक्रिया की पूरी रिकार्डिंग है, जरूरत पड़ी तो चलवायेंगे.

Also Read: रांची में पहली बार आसमान में दिखेगा सेना का शौर्य, विमान से लहरेगा तिरंगा, देखते रह जाएंगे जांबाजों का हवाई करतब

पूर्व निदेशक बोले- जीबी के दौरान ही इस्तीफा मांगते तो दे देता

रिम्स के पूर्व निदेशक राजकुमार ने कैबिनेट की बात नहीं मानने के सवाल पर कहा कि मैं कैबिनेट से ऊपर हूं, क्या? जबर्दस्ती कोई चार्ज थोपने से चलता है क्या? अगर जीबी के दौरान ही इस्तीफा मांगते तो दे देता, लेकिन ऐसी कार्रवाई तो स्वीकार नहीं है.

सरयू राय ने कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

डॉ राजकुमार को निदेशक पद से हटाने पर सियासत भी गर्म हो गयी है. बाबूलाल मरांडी के अलावा सरयू राय ने रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद से हटाने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई इसिलए की गयी क्योंकि उन्होंने दो दिन पूर्व रिम्स शासी निकाय की हुई बैठक में करोड़ों के गलत भुगतान करने का प्रशासनी आदेश नहीं माना और सही बात कह दी. उनके द्वारा रिम्स में किया जा रहा सुधार प्रशासन को रास नहीं आया.

Also Read: Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद झारखंड के इस जिले में निषेधाज्ञा, अफवाह फैलायी तो होगा एक्शन

The post रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top