Hot News

April 19, 2025

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weekly Panchang: जानें 20 से 26 अप्रैल 2025 का पंचांग और महत्वपूर्ण तिथियां

Weekly Panchang 20 se 26 April 2025: पंचांग के अनुसार 20 अप्रैल 2025 से एक नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है. इस सप्ताह में कई महत्वपूर्ण व्रत, त्योहार और ग्रहों का गोचर होगा. इस अवधि में वरूथिनी एकादशी, शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि जैसे पर्व मनाए जाएंगे. आइए, 20 से 26 अप्रैल 2025 का पंचांग जानते हैं. 20 अप्रैल 2025 (रविवार) तिथि: कृष्ण पक्ष सप्तमी (सायं 7:00 बजे तक), इसके बाद अष्टमी नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा (11:48 पूर्वाह्न तक), फिर उत्तराषाढ़ा योग: सिद्ध (12:13 पूर्वाह्न तक), फिर साध्य राहुकाल: 04:55 अपराह्न – 06:33 अपराह्न त्योहार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी, त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग ​ 21 अप्रैल 2025 (सोमवार) यहां देखें 20 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल तिथि: कृष्ण पक्ष अष्टमी नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा योग: साध्य राहुकाल: 07:30 पूर्वाह्न – 09:08 पूर्वाह्न​ 22 अप्रैल 2025 (मंगलवार) तिथि: कृष्ण पक्ष नवमी (06:12 अपराह्न तक), फिर दशमी नक्षत्र: श्रवण (12:44 अपराह्न तक), फिर धनिष्ठा योग: शुभ (09:13 अपराह्न तक), फिर शुक्ल राहुकाल: 03:35 अपराह्न – 05:13 अपराह्न ​ 23 अप्रैल 2025 (बुधवार) तिथि: कृष्ण पक्ष दशमी नक्षत्र: धनिष्ठा योग: शुक्ल राहुकाल: 12:19 अपराह्न – 01:57 अपराह्न​ 24 अप्रैल 2025 (गुरुवार) तिथि: कृष्ण पक्ष एकादशी (02:32 अपराह्न तक), फिर द्वादशी नक्षत्र: शतभिषा (12:00 अपराह्न तक), फिर पूर्वभाद्रपदा योग: ब्रह्म (01:38 अपराह्न तक), फिर इन्द्र राहुकाल: 01:57 अपराह्न – 03:35 अपराह्न​ त्योहार: वरूथिनी एकादशी 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) तिथि: कृष्ण पक्ष द्वादशी (11:44 पूर्वाह्न तक), फिर त्रयोदशी नक्षत्र: पूर्वभाद्रपदा (08:53 पूर्वाह्न तक), फिर उत्तरभाद्रपदा योग: इन्द्र राहुकाल: 10:41 पूर्वाह्न – 12:19 अपराह्न ​ त्योहार: शुक्र प्रदोष व्रत 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) तिथि: कृष्ण पक्ष त्रयोदशी (08:27 पूर्वाह्न तक), फिर चतुर्दशी नक्षत्र: उत्तरभाद्रपदा (06:27 पूर्वाह्न तक), फिर रेवती योग: वैधृति (08:42 पूर्वाह्न तक), फिर विष्कम्भ राहुकाल: 09:02 पूर्वाह्न – 10:40 पूर्वाह्नट त्योहार: मासिक शिवरात्रि The post Weekly Panchang: जानें 20 से 26 अप्रैल 2025 का पंचांग और महत्वपूर्ण तिथियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RR की लगातार चौथी हार, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू में किया कमाल, 2 रन से जीता LSG

LSG vs RR IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मैच नंबर 36 में राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पोर्ट्साफ अपने घरेलू मैदान पर 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर आखिरी ओवर में लड़खड़ा गई और 9 रन नहीं बना पाई. आवेश खान ने गेंदबाजी की और आरआर को 9 रन बनाने से रोक दिया. आरआर की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे छोटे उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू किया. सूर्यवंशी ने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. उन्होंने अगले ओवर में आवेश खान की पहली गेंद को भी स्टैंड में पहुंचाया. अपने डेब्यू मैच में सूर्यवंशी ने 20 गेंद पर 34 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने 3 छक्के और 2 चौके लगाए. दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 52 गेंद पर 74 रन जड़कर अपने मास्टरक्लास का परिचय दिया. दोनों ने मिलकर आरआर को शानदार शुरुआत दी, लेकिन बाद के बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए. RR fourth consecutive defeat 14 year old Vaibhav Suryavanshi did wonders in debut LSG won by 2 runs लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने एडेन मारक्रम और आयुष बडोनी के अर्धशतक के दम पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 180 रन बनाए. मारक्रम ने 45 गेंद में तीन छक्कों और पांच चौकों से 66 रन की पारी स्पोर्ट्सने के अलावा आयुष बडोनी (50) के साथ चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी भी की. बडोनी ने 34 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का मारा. अब्दुल समद (नाबाद 30, 10 गेंद) ने पारी के अंतिम ओवर में संदीप शर्मा पर चार छक्कों से 27 रन जोड़कर टीम का स्कोर 180 रन तक पहुंचाया. रॉयल्स की ओर से वानिंदु हसरंगा सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 31 रन देकर दो विकेट चटकाए. 𝐌𝐀𝐊𝐈𝐍𝐆. 𝐀. 𝐒𝐓𝐀𝐓𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🫡 Welcome to #TATAIPL, Vaibhav Suryavanshi 🤝 Updates ▶️ https://t.co/02MS6ICvQl#RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/MizhfSax4q — IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2025 लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मारक्रम ने जोफ्रा आर्चर के पहले ओवर में लगातार दो चौके जड़े लेकिन इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में शिमरोन हेटमायर ने मिचेल मार्श (04) का शानदार कैच लपककर रॉयल्स को पहली सफलता दिलाई. निकोलस पूरन (11) ने आर्चर पर चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर उन्हें जीवनदान मिला जब शुभम दुबे ने उनका कैच टपका दिया. पूरन हालांकि इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और संदीप शर्मा ने अपनी दूसरी ही गेंद पर उन्हें पगबाधा कर दिया. सुपर जाइंट्स ने पावर प्ले में दो विकेट पर 46 रन बनाए. अब्दुल समद ने 10 गें पर बनाए 30 रन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में अर्धशतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत देने वाले कप्तान पंत एक बार फिर नाकाम रहे और सिर्फ तीन रन बनाने के बाद वानिंदु हसरंगा गेंद पर ध्रुव जुरेल को आसान कैच दे बैठे जिससे सुपर जाइंट्स का स्कोर तीन विकेट पर 54 रन हो गया. मारक्रम और आयुष बडोनी ने इसके बाद पारी को संभाला. बडोनी ने तुषार देशपांडे पर चौका मारा जबकि मारक्रम ने हसरंगा पर लगातार दो छक्के जड़े. मारक्रम ने संदीप की गेंद पर तीन रन के साथ 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. मारक्रम ने महेश तीक्षणा पर छक्का और फिर एक रन के साथ 12वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. समद ने अंतिम ओवर में संदीप पर चार छक्कों के साथ टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया. ये भी पढ़ें… BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता तो इस आईपीएल टीम के कोच बन गए अभिषेक नायर Watch Video: ‘जिय हो बिहार के लाला’, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जड़ा छक्का The post RR की लगातार चौथी हार, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू में किया कमाल, 2 रन से जीता LSG appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Watch Video: उंगली दिखाकर बीच मैच धमकाया, इशांत शर्मा और अशुतोष शर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत

DC vs GT: शनिवार को अहमदाबाद में आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मैच के दौरान इशांत शर्मा (Ishant Sharma) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) के बीच तीखी बहस हुई. यह विवाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 19वें ओवर में हुआ. गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज इशांत ने आशुतोष को बाउंसर फेंका, जो विकेटकीपर जोस बटलर (Jos Buttler) के पास गया. गुजरात के खिलाड़ियों को लगा कि गेंद आशुतोष के दस्तानों को छूकर गई है। मैदानी अंपायर को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. आशुतोष ने तुरंत दिखाया कि गेंद उनके कंधों को छूकर गई थी. इशांत को इस बात पर यकीन नहीं हुआ और उन्होंने आशुतोष को खरी-खोटी सुना दी. शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बीच-बचाव किया और फिर इशांत ने जाकर अंपायरों से बात की. पारी खत्म होने के बाद भी वह नाखुश दिखे. Watch Video Threatened by showing finger in the match, clash between Ishant Sharma and Ashutosh Sharma वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. हालांकि आशुतोष शर्मा को खास प्रतिक्रिया देते नहीं देखा गया. ज्यादा गुस्से में इशांत शर्मा ही नजर आ रहे थे. इशांत ने इस मैच में 3 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट चटकाया. जबकि आशुतोष शर्मा ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर 37 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के और दो चौके लगाए. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स को इस मैच में 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. Ishant Sharma vs Ashutosh Sharma Battle b/w ishant sharma vs ashutosh Sharma 🤣 pic.twitter.com/EMd12Z2o7V — Daigo18 (@daigo2637391027) April 19, 2025 जोस बटलर ने स्पोर्ट्सी 97 रनों की नाबाद पारी जोस बटलर की नाबाद 97 रनों की पारी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स पर सात विकेट से जीत दर्ज की. ​​घरेलू टीम ने चार गेंद शेष रहते 204/3 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल्स से आगे निकलकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई. हालांकि बटलर तीन अंकों का आंकड़ा पार नहीं कर पाए, लेकिन 54 गेंदों पर उनकी नाबाद 97 रन की पारी उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी बात थी, खासकर खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए. अंग्रेज खिलाड़ी ने अपनी पारी में 11 चौके और चार छक्के लगाए, इस दौरान वह ऐंठन से जूझते हुए दिखाई दिए. अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई गुजरात की टीम गुजरात इस जीत के साथ आईपीएल तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया, जिसका कारण दिल्ली पर उसका बेहतर रन रेट था और वह फ्रेंचाइजी के खिलाफ 200+ स्कोर का पीछा करने वाली पहली टीम भी बन गई. पहली पारी में, डीसी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया और अक्षर पटेल और आशुतोष शर्मा की अगुआई में ऑलराउंड बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 203/8 रन बनाए. गुजरात टाइटंस के लिए, प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-41 के आंकड़े के साथ पर्पल कैप का दावा किया, जिससे उनके सीजन के विकेटों की संख्या 14 हो गई. ये भी पढ़ें… BCCI ने दिखाया बाहर का रास्ता तो इस आईपीएल टीम के कोच बन गए अभिषेक नायर Watch Video: ‘जिय हो बिहार के लाला’, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर जड़ा छक्का The post Watch Video: उंगली दिखाकर बीच मैच धमकाया, इशांत शर्मा और अशुतोष शर्मा के बीच मैदान पर भिड़ंत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा की संदेहास्पद मौत, लोगों ने किया बवाल

अंधराठाढ़ी. थाना क्षेत्र के अंधराठाढ़ी दक्षिण में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक छात्रा की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गया. मृतका धोकरा टोल की सबाना प्रवीण बतायी गयी है. पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गयी है. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण विद्यालय पहुंचकर हंगामा करने लगे. आक्रोशित परिजन इसकी व्यापक तौर पर जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. आक्रोशित लोगों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. किसी तरह जनप्रतिनिधि व पुलिस ने उग्र भीड़ को शांत कराया. तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों ने जमकर बवाल काटा. बीइओ विमला देवी को आक्रोशित भीड़ का सामाना करना पड़ा. आक्रोशित लोगों ने स्कूल के गेट व खिड़की को तोड़ने का प्रयास किये. बताया जाता है कि मृतका बच्ची ननिहाल में रहती थी. शुक्रवार को अन्य बच्चों के साथ कस्तूरबा गांधी विद्यालय आयी थी. शनिवार को बगल के एक मध्य विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिला लेना था. शुक्रवार की रात में अन्य छात्राओं के साथ ही रही. सुबह चार बजे बच्ची के पेट में अचानक दर्द हुआ. उसके बाद वार्डेन ने एक गोली खाने के लिए दिया. इसके कुछ देर बाद बच्ची का गला घेरने लगा. इसके कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी होने पर परिजन विद्यालय पहुंचकर बच्ची को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने शव को लेकर घंटो तक विद्यालय परिसर में रोते बिलखते रहे. उसकी नानी रोते हुए बार- बार बेहोश हो रही थी. पोस्टमार्टम कराने और ना कराने की बीच घंटों तक बातचीत चलती रही. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. अंधराठाढ़ी थाना के एसआइ लवली कुमारी ने कहा कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. शव को अपने घर ले गये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्रा की संदेहास्पद मौत, लोगों ने किया बवाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari: एससी-एसटी टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन

Motihari:बंजरिया. प्रखंड के सिसवा पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 11 में शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. मुखिया माया देवी ने बताया कि बिहार प्रशासन ने डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया है. इसके आलोक में पंचायत के वार्ड नंबर 11 अमवा महादलित बस्ती में राजेंद्र राम के दरवाजे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. विशेष विकास शिविर में प्रशासन के 22 महत्वाकांक्षी योजना का लाभ शिविर के माध्यम से लाभुकों को लाभ दिलाया गया. उन्होंने बताया कि शिविर में 45 जन्म प्रमाण पत्र, 13 जॉब कार्ड का वितरण लाभुकों के बीच किया गया. वहीं 5 भूमिहीन परिवारों ने जमीन उपलब्ध कराने के लिए आवेदन जमा किया. मुखिया ने बताया कि प्रशासनी योजना से वंचित लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा के लिए विद्यालय में दाखिला, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा, कौशल विकास कार्यक्रम, श्रम कार्ड, श्रमिक कार्ड, आयुष्मान हिंदुस्तान कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बिजली कनेक्शन, जीविका समूह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, स्वच्छ हिंदुस्तान मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय सहित विभिन्न योजनाओं के लाभ विकास शिविर के माध्यम से शिविर में निष्पादन किया जाना था, लेकिन शिविर में राजस्व कर्मचारी, श्रम पदाधिकारी, लोहिया स्वच्छता अभियान, सहित अन्य विभाग के पदाधिकारी या कर्मी मौजूद नहीं थे, जिसके कारण कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को नहीं मिल सका. मौके पर एलएस संगीता कुमारी, पंचायत रोजगार सेवक सुजित कुमार, एएनएम कुमारी केमी, कार्यपालक सहायक रानी कुमारी, बिजली विभाग जेई रघुवेन्द्र कुमार, विकास मित्र हीरालाल राम, आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका व स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari: एससी-एसटी टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motihari : बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

Motihari : चकिया.स्थानीय शीतलपुर-वृंदावन रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक लापरवाह बाइक सवार ने साइकिल सवार को जबरदस्त टक्कर मार दिया, जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बसंत वार्ड नंबर एक निवासी मौजे लाल राय (55) पिता स्व. बालेश्वर राय है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक वृंदावन स्थित प्लाई फैक्ट्री में पिछले चार वर्षों से काम करता था. घटना के समय वह उक्त प्लाई फैक्ट्री में काम करने जा रहा था. थकावट होने के कारण सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर सुस्ताने लगा. इसी दौरान तेज रफ्तार में पीछे से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि आंशिक रूप से घायल बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा. बताया जाता है कि मृतक मौजे लाल राय अपने परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था.उसको एक तेरह वर्षीय पुत्र व तीन पुत्रियां हैं.जिसमे एक पुत्री की शादी कुछ समय पूर्व ही हुई है.घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.पुलिस ने मौके से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motihari : बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : गरीब बिटिया को आत्मनिर्भर बनने के लिये दी सिलाई मशीन

बेनीपट्टी. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर संचालित मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन ””””आत्मनिर्भर बिटिया, सशक्त समाज”””” नामक मुहिम के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवार की बेटी को उनकी शादी के मौके पर उपहार के रूप में सिलाई मशीन प्रदान की. यह उपहार हरलाखी प्रखंड के गांव निवासी किशन मुखिया की पुत्री विभा कुमारी को दी गयी. संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने बताया कि संस्थान ””””आत्मनिर्भर बिटिया, सशक्त समाज”””” नामक मुहिम चला रही है. जिसके तहत गरीब, अशिक्षित एवं अनाथ लड़कियों के विवाह के मौके पर उन्हें स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन उपहार स्वरूप दिया जा रहा है. कहा कि हमारा मिशन है कि ऐसे 51 गरीब, अनाथ एवं अशिक्षित बेटियों के विवाह में हम उन्हें सिलाई मशीन उपहार देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का काम करें. संस्था के माध्यम से लगातार सामाजिक कार्य होते रहते हैं. इसी सिलसिले में हमने यह विशेष मुहिम आत्मनिर्भर बिटिया सशक्त समाज शुरू किया है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : गरीब बिटिया को आत्मनिर्भर बनने के लिये दी सिलाई मशीन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Motiharia: असमय बारिश व ओलावृष्टि जलवायु परिवर्तन के संकेत

Motiharia: मधुबन.पिछले कुछ वर्षों में बिहार में मौसम के स्वरूप में जो बदलाव देखने को मिला है, वह सामान्य मौसमी उतार-चढ़ाव नहीं बल्कि एक गहरी और चिंताजनक जलवायु असंतुलन की ओर इशारा करता है। खासकर बारिश के पैटर्न में जो अनियमितता आई है.कहीं अत्यधिक वर्षा, कहीं लम्बा सूखा और कहीं असमय बारिश वह स्पष्ट रूप से जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दर्शाती है.पारंपरिक तौर पर मानसून जून के अंत से सितंबर तक सक्रिय रहता था.लेकिन अब यह पैटर्न बदल गया है. अप्रैल में ही भारी बारिश अत्यधिक वर्षा की घटनाएं बढ़ गयी हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है.अचानक बारिश और ओलावृष्टि जैसी घटनाएं अब सामान्य हो गई हैं.यह सभी लक्षण इस ओर इशारा करते हैं कि मौसम अब धीरे-धीरे चरम की ओर बढ़ रहा है.जो कि जलवायु परिवर्तन की प्रमुख विशेषता है. कृषि पर सीधा प्रभाव बिहार कृषि-प्रधान राज्य है.यहां की खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर है.लेकिन बदलते वर्षा-पैटर्न ने किसानों को असमंजस में डाल दिया है.धान की बुआई के समय सूखा या देर से मानसून आने के कारण उत्पादन पर असर पड़ता है.किसान पारंपरिक खेती के चक्र को लेकर असमर्थ हो रहे हैं. अप्रैल में चार दिन हो चुकी है बारिश कृषि विभाग के रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले में इस बार 9 से 18 अप्रैल के बीच चार दिनों तक बारिश हो चुकी है.इन चार दिनों 48.6 फीसदी बारिश हुई है.जिले में सर्वाधिक बारिश पकड़ीदयाल में 143.2 व मधुबन में 106 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी है.जबकि पिछले वर्ष जिले में अप्रैल महीने में बारिश का नामोनिशान नहीं था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Motiharia: असमय बारिश व ओलावृष्टि जलवायु परिवर्तन के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : विश्व लीवर दिवस पर रामशिला हॉस्पिटल में एक सौ मरीजों की हुई फाइब्रो स्कैन की जांच

मधुबनी. विश्व लीवर दिवस पर शनिवार को रामशिला हॉस्पिटल सकरी में डॉ. फैजुल हसन ने 100 से अधिक मरीजों का लीवर फाइब्रो स्कैन की जांच निशुल्क की. हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. फैजुल हसन ने बताया कि फाइब्रो स्कैन एक गैर-आक्रामक अल्ट्रासाउंड आधारित तकनीक है. जिसका उपयोग लीवर की कठोरता और फैटी परिवर्तन का आंकलन किया जाता है. यह तकनीक यकृत के ऊतकों में होने वाले परिवर्तनों की जांच कर लीवर की स्थिति और बीमारी का पता लगाने में मदद मिलती है. विशेष शिविर में मरीजों का नि:शुल्क जांच किया गया है. कहा कि लीवर का महत्वपूर्ण कार्य संक्रमण और बीमारियों से लड़ना, ब्लड शुगर को नियंत्रित करना एवं शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना है. जिसमें संक्रमण और बीमारी से लड़ना, रक्त शर्करा का विनियमन, शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करना, रक्त को थक्का जमने में मदद करना, पित्त का विमोचन एक तरल जो वसा को तोड़ता है और पाचन में सहायता करता है. लीवर की सफाई है जरूरी लीवर के मरीज लहसुन, अंगूर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, सेब और अखरोट का सेवन जरूर करें. जैतून के तेल का प्रयोग करें. नींबू और नींबू के रस और ग्रीन टी काफी फायदेमंद हैं. इससे लीवर साफ रहता है. वैकल्पिक अनाज (क्विनोआ, बाजरा और एक प्रकार का अनाज) को प्राथमिकता दें. क्रूस वाली सब्जियां गोभी, ब्रोकोली और फूलगोभी का प्रयोग करें. खाने में करें हल्दी का प्रयोग डॉ. फैजुल ने कहा कि लीवर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लें. नियमित व्यायाम करें. सभी खाद्य समूहों के खाद्य पदार्थ खाएं जिनमें अनाज, प्रोटीन, डेयरी उत्पाद, फल, सब्जियां और वसा शामिल हो. शराब, धूम्रपान और नशीले पदार्थों को ना कहें. शराब, धूम्रपान और ड्रग्स लीवर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : विश्व लीवर दिवस पर रामशिला हॉस्पिटल में एक सौ मरीजों की हुई फाइब्रो स्कैन की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Madhubani News : पंच सरपंच संघ की बैठक में पीएम के जिले में कार्यक्रम पर हुई चर्चा

मधुबनी. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन के सभागार में शनिवार को जिलाध्यक्ष वशिष्ट कुमार झा की अध्यक्षता में जिला सरपंच पंच संघ के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णय की संपुष्टि करने के बाद आगामी 24 अप्रैल राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर झंझारपुर प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. वहीं संगठन के सदस्यों ने ग्राम कचहरी की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा एवं कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों के नियोजन की समीक्षा की. वहीं, पंच सरपंच संघ की ग्यारह सूत्री मांग पूरा नहीं होने पर नाराजगी प्रकट की गयी. बैठक में जिलाध्यक्ष ने सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया. बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पंच सरपंच संघ के प्रदेश संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर राज्य स्तरीय सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि संगठन की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधान मंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा. बैठक में मदन कुमार मिश्र, सुप्रिया सिंह, अंतु झा, प्रमिला देवी, हरिदेव यादव, देव चंद्र सिंह, विजय कुमार ठाकुर, रामानंद चौधरी, दशरथ साह बिनोद प्रसाद यादव, श्याम देव राम, भोगेंद्र पासवान, हीरालाल यादव, मो. जाकिर भी मौजूद थे. संचालन मदन कुमार झा ने किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Madhubani News : पंच सरपंच संघ की बैठक में पीएम के जिले में कार्यक्रम पर हुई चर्चा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top