Hot News

UP Board Result 2025 Date: खत्म होगा 54 लाख छात्रों का इंतजार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द

UP Board Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से हाईस्कूल और इंटर का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी हो सकता है. यूपी बोर्ड ने 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी है. प्रशासन के मंजूरी के बाद बोर्ड का रिजल्ट जारी हो जाएगा. बता दें कि राज्य के 54 लाख से ज्यादा छात्रों को बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी हो सकता है.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से यूपी बोर्ड 2025 कक्षा 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा. हालांकि आधिकारिक अपडेट आना अभी बाकी है. यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर आएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए स्टेप्स से मार्कशीट चेक कर सकते हैं.

UP Board Result 2025 ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट चेक करने के विए यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर Results सेक्शन पर जाएं.
  • 10वीं वाले हाईस्कूल रिजल्ट और 12वीं वाले इंटर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब छात्र अपना रोल नंबर डालें.
  • सब्मिट करने पर रिजल्ट और मार्कशीट सामने आ जाएगी.
  • मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट के बटन पर क्लिक मार्कशीट डाउनलोड कर लें.

UP Board Previous Year Result 2025: पिछले 6 साल का रिजल्ट कैसा था?

वर्ष कक्षा 10 पास प्रतिशत कक्षा 12 पास प्रतिशत
2024 89.55% 82.60%
2023 89.78% 75.52%
2022 88.18% 85.33%
2021 99.53% 97.47%
2020 83.31% 74.00%
2019 80.07% 70.16%

UP Board Result 2025: कब आएगा था पिछले साल रिजल्ट?

साल 2024 में 24 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ आया था. वहीं, 2023 में 25 मई को यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था. 2022 की बात करें तो 29 अप्रैल को यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट आया था.

ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 LIVE Update: आज जारी हो सकता है यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सबसे पहले यहां देखें

The post UP Board Result 2025 Date: खत्म होगा 54 लाख छात्रों का इंतजार, यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top