Hot News

भर-भराकर गिर गया बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्र का छत, खतरे में बोकारो के 30 नौनिहालों की जिंदगी

बोकारो, संजय मिश्रा : नावाडीह प्रखंड की काछो पंचायत के बुटवरिया गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के जर्जर भवन के बरामदे की छत का एक हिस्सा शुक्रवार को भरभराकर गिर पड़ा. घटना के समय अंदर के कमरे में 30 नन्हे-मुन्ने पढ़ रहे थे. सेविका कुंती देवी और सहायिका पोलिना देवी भी कमरे में ही मौजूद थीं. छत से मलबा गिरते ही बच्चों में अफरातफरी मच गयी. शिशु और सेविका-सहायिका कमरे से तुरंत बाहर आ गये. उनके चेहरों पर दहशत साफ देखा जा सकता था.

कभी भी धवस्त हो सकता है आंगनबाड़ी केंद्र का भवन

बोकारो के बुटवरिया गांव में स्थित इस आंगनबाड़ी केंद्र में 32 शिशु नामांकित हैं. बताते चलें कि केंद्र का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि यह कभी भी ध्वस्त हो सकता है. शुक्रवार को जिस समय बरामदे का हिस्सा भरभरा कर गिरा, अगर नौनिहाल वहां स्पोर्ट्सते-कूदते होते, तो स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है. मामले में विभागीय अधिकारियों की अनदेखी सामने आयी है. असल में, कमरे की छत का प्लास्टर झड़ गया है. बारिश में छत से पानी टपकता है. दीवारें फट गयी हैं.

Also Read: रिम्स निदेशक के पद से हटने के बाद डॉ राजकुमार ने स्वास्थ्य मंत्री पर ये क्या कह दिया, सियासत हुई गर्म

सुपरवाइजर और सीडीपीओ को कई बार लिखा जा चुका है पत्र

सेविका कुंती देवी ने नया विचार को बताया कि जर्जर भवन को लेकर आधा दर्जन से भी अधिक बार सुपरवाइजर और नावाडीह सीडीपीओ को पत्र लिख चुकी हैं. केंद्र का फोटो भी भेजा है. केंद्र की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण भय से बच्चों को भेजना नहीं चाहते हैं. सुपरवाइजर कुंतल रानी ने कहा कि बुटवरिया आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति के बारे में लिखित सूचना सीडीपीओ और बीडीओ को दी गयी है. सेविका को फिलहाल किसी निजी मकान को किराये पर लेकर केंद्र चलाने को कहा गया है. इधर, डेगागढ़ा आंगनबाड़ी केंद्र के भवन की स्थिति भी जर्जर है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

The post भर-भराकर गिर गया बोकारो के आंगनबाड़ी केंद्र का छत, खतरे में बोकारो के 30 नौनिहालों की जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top