Hot News

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा नोटिस, पैसे लेकर कार्यक्रम नहीं करने का है आरोप

बेगूसराय कोर्ट ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ नोटिस जारी किया  है. कोर्ट ने दोनों के खिलाफ हिंदुस्तानीय दंड विधान की धारा 406 और 427 और 34 के तहत संज्ञान लिया है और दोनों आरोपित को कोर्ट में  मौजूद रहने के लिए नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया है.  

5 लाख 51 हजार रुपये लेकर अक्षरा ने नहीं किया था कार्यक्रम

समस्तीपुर में एक कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह को गायिकी करने के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये दिये गये थे. यह पैसे अक्षरा को शिबेश मिश्रा ने दिये थे, जिसके लिए अक्षरा सिंह को दो घंटे तक कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी. लेकिन जैसे ही अक्षरा सिंह कार्यक्रम में पहुंची, दर्शकों की भीड़ में से कुछ लोगों ने अभद्र टिप्पणी की, जिससे नाराज होकर अक्षरा ने माइक फेंक दिया और बिना कार्यक्रम किये ही मंच छोड़कर चली गईं. आयोजक शिबेश मिश्रा का कहना है कि उन्होंने गायिका को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकीं. 

24 अक्तूबर 2023 को हुआ था कार्यक्रम

भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह का यह कार्यक्रम 24 अक्तूबर को रात दस बजे समस्तीपुर में होना था. लेकिन आयोजक शिबेश मिश्रा का आरोप था कि अक्षरा रात करे 12 बजकर 30 मिनट पर कार्यक्रम में लेट से पहुंची और आधे घंटे के बाद ही बीच कार्यक्रम को छोड़कर चली गईं. इस दौरान उन्होंने माइक भी फेंककर तोड़ दिया.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पैसे नहीं लौटाने पर आयोजक ने किया मुकदमा दर्ज

जब अभिनेत्री अक्षरा सिंह बिना कार्यक्रम किये ही चली गईं, तो आयोजक शिबेश मिश्रा ने उनसे पैसे लौटाने की मांग की, लेकिन अक्षरा द्वारा पैसे नहीं लौटाये गये, जिसके बाद आयोजक ने अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह के खिलाफ बेगूसराय अदालत में मुकदमा दायर कर दिया. (यह समाचार इंटर्न हर्षित ने लिखी है)

इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे दो भाइयों पर समुदाय विशेष के लोगों ने किया हमला, एक की मौत, गांव में तनाव

The post भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को कोर्ट ने भेजा नोटिस, पैसे लेकर कार्यक्रम नहीं करने का है आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top