Hot News

Deoghar news : निदेशक प्रमुख ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने को लेकर सीएस व चिकित्सकों के साथ की मंत्रणा

संवाददाता, देवघर . शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डाॅ सीके शाही ने सिविल सर्जन कार्यालय सीएस व चिकित्सा पदाधिकारी व चिकित्सकों के साथ बैठक की, साथ ही स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न योजनाओं के साथ ही विभिन्न कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की. उन्होंने आर्थोपेडिक व सभी सर्जरी विभाग से जुड़े सभी चिकित्सकों को सामान्य से लेकर जटिल आपरेशन स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य उपकरणों के माध्यम से करने को कहा. ताकि ऑपरेशन बढ़े ओर मरीजों को सुविधा मिल सके, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि सर्जरी से संबंधित किसी भी तरह के उपकरणों की आवश्यकता हो तो सूची बनाकर अवगत करायें. ताकि उपकरण उपलब्ध कराया जा सके. दंत चिकित्सकों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में दांत से जुड़े उपचार ही नहीं आरटीसी, एक्स-रे, दांत निकालने, दांत लगाने, दांत भरने संबंधित अन्य कार्य भी करें. ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत अधिक से अधिक मरीजों को सुविधा दें, साथ ही आयुष्मान हिंदुस्तान योजना के तहत वर्ष 2025-26 के दौरान प्रति बेड 25 हजार, वर्ष 26-27 के दौरान प्रति बेड 35 हजार व वर्ष 27 के बाद प्रति बेड 50 हजार रुपये फंड जनरेट करने की योजना है. इसके अलावा आगामी श्रावणी मेला को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने प्रशासनी व गैर प्रशासनी चिकित्सा केंद्रों का क्लिनिकल स्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत जांच करने को कहा और रिपोर्ट सौंपने को कहा, ताकि नियम संगत कार्यवाही हो सके. मौके पर सीएस युगल किशोर चौधरी, जिला वीवीडी पदाधिकारी डॉ अभय कुमार यादव, प्रभारी डीआसीएचओ डाॅ सिंह आलोक कुमार विनोद कुमार, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, डॉ शरद कुमार, डॉ चित्तरंजन कुमार पंकज, डॉ मनीष लाल, प्रधान लिपिक अरुण चौधरी, तरुण तिवारी समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Deoghar news : निदेशक प्रमुख ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने को लेकर सीएस व चिकित्सकों के साथ की मंत्रणा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top