Hot News

East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम में ट्रक के धक्के से बाइक सवार निश्चिंतपुर निवासी जगन्नाथ मान्ना (44) गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय युवकों ने उसे इलाज के लिए टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. पैर में गंभीर चोट लगने से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ मान्ना बाइक से बाजार से ओवरब्रिज की ओर जा रहा था. ओडिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

त्रिवेणी संगम के पास लगातार हो रहीं दुर्घटनाएं

कालियाडिंगा चौक स्थित त्रिवेणी संगम पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. एनएचएआइ की गलत तकनीक के कारण इसका खामियाजा आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है. ओवरब्रिज के ऊपर संगम स्थल होना चाहिए था. लेकिन तकनीकी गलती के कारण संगम स्थल नीचे हो गया है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार जादूगोड़ा का युवक गंभीर

डुमरिया थाना क्षेत्र के स्वर्गछिड़ा गांव में मोड़ पर सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय गौरव सामद गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे डुमरिया सीएचसी भेजा गया. डॉ पराव माझी ने प्रारंभिक इलाज कर रेफर कर दिया. गौरव सामद जादूगोड़ा लिपीघुटु गांव के दुलाल सामद का पुत्र है. वह बाइक से जा रहा था. सूचना पाकर डुमरिया पुलिस पहुंची. गौरव सामद के सिर, हाथ, पैर व सीने में चोट लगी है. स्वर्गछिड़ा में उक्त जगह पर हमेशा दुर्घटना होती है. रफ्तार से चलने वाली गाड़ियों के चालक तीखी मोड़ होने के कारण संतुलन खो बैठते हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : बहरागोड़ा में ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर, रेफर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top