Hot News

East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक

घाटशिला. बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा (47) का निधन कोलकाता के एक अस्पताल में हो गया. इस समाचार से घाटशिला के चेंगजोड़ा और बेनशोल की फौजी बस्ती समेत क्षेत्र में शोक की लहर है. बीते 15 दिनों में दो पूर्व सैनिकों की मौत हो चुकी है. हवलदार प्रीतम कुदादा का पैतृक गांव चेंगजोड़ा है. उनके पिता नायक ए कुदादा भी हिंदुस्तानीय सेना से सेवानिवृत्त हैं. प्रीतम कुदादा के पार्थिव शरीर को कोलकाता से सड़क मार्ग से लाया गया. पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि दी गयी. अंतिम विदाई समारोह में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्य व ग्रामीण मौजूद रहे.

मौके पर शौर्य चक्र से सम्मानित वारंट अफसर (सेवानिवृत्त) मो. जावेद, एचसीएल के सिक्योरिटी हेड सुमित एक्का, कैप्टन सुगदा मरांडी, कैप्टन धानो टुडू, सूबेदार सुनाराम सोरेन, सूबेदार मेजर लुगु बास्के, नायब सूबेदार सुनील मुर्मू, पेटी ऑफिसर गौरांग पातर, एएसओ पंकज छेत्री, हवलदार रतन मुर्मू, सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर एसएल दत्ता, बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर रतन मुर्मू, वीर नारी हेमयंती मुर्मू समेत दर्जनों सैनिकों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी.

घाटशिला में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की पुण्यतिथि मनी

घाटशिला. घाटशिला झामुमो कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी मार्को हो की छठी पुण्यतिथि सोमवार को मनायी गयी. उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने कहा कि मार्को हो ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई में अपना जीवन समर्पित कर दिया. वे 1993 में झारखंड आर्थिक नाकाबंदी के दौरान हजारीबाग केंद्रीय कारा में एक महीने तक बंद रहे. मौके पर हीरालाल सोरेन, बाबूलाल मुर्मू, प्रणब मुखर्जी समेत लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post East Singhbhum News : बिहार रेजिमेंट से सेवानिवृत्त हवलदार प्रीतम कुदादा का निधन, शोक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top