Hot News

Gardening Tips: तेज धूप में कहीं सूख न जाए शमी का पौधा, इन तरीकों से करें सही देखभाल

Gardening Tips: गर्मी का मौसम पौधों पर भी असर डालता है और इस मौसम में पौधों का खास ख्याल रखना पड़ता है नहीं तो ये सूख जाते हैं. घरों में कुछ पौधों को लोग पूजा पाठ या सुख समृद्धि को बढ़ाने के लिए जरूर रखते हैं. ऐसा ही एक पौधा है शमी का. शमी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और लोग इसे घर पर लगाना पसंद भी करते हैं. आजकल लोग फ्लैट में रहते हैं और पौधों को गमले में लगाते हैं. अगर आप भी शमी के पौधे को लगाना चाहते हैं या ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. 

मिट्टी और धूप का रखें ध्यान

पौधे के लिए सबसे जरुरी है सही मिट्टी का उपयोग. अगर गलत मिट्टी का इस्तेमाल किया जाए तो पौधा बढ़ नहीं पाता है और अंत में सूख जाता है. शमी के पौधे को लगाने से पहले आप मिट्टी को तैयार कर लें. कभी भी चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करें. मिट्टी में कुछ मात्रा में बालू जरूर होना चाहिए. अगर आप चिकनी मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो इसके जड़ में पानी जमा हो सकता है जो पौधे को नुकसान पहुंचाता है. शमी के पौधे को धूप में रखना चाहिए.

पानी की मात्रा हो सही 

पानी सभी के लिए जरुरी है. शमी प्लांट को बढ़ने के लिए पानी पर्याप्त मात्रा में चाहिए होता है. इस प्लांट को सही से ग्रो करने के लिए आप समय-समय महीने दो महीने बाद पर गोबर, नीम की खली और जैविक खाद को भी डालें. 

गार्डनिंग से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: मौसम का असर कहीं पौधों को कर न दे खराब, ये उपाय आएंगे काम

गर्मी में खास केयर 

गर्मी में ज्यादा तापमान के कारण पौधे सूखने लगते हैं. शमी के पौधे को धूप चाहिए होता है मगर गर्मी की तेज धूप के कारण पत्ते मुरझाने लग जाते हैं. अगर ऐसा आपके साथ भी हो रहा है तो आप कुछ घंटे धूप में पौधे को रखने के बाद इसे छांव में रखें. पानी का भी खास ध्यान दें. सुबह में पानी डालें और अगर मिट्टी सूख जा रही है तो शाम के समय में भी पानी डालें. पौधे के सूखे हिस्सों की कटिंग करें. आप भूसे और सूखे पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरीके से मिट्टी में नमी बनी रहती है. 

यह भी पढ़ें: Gardening Tips: आसानी से घर में लगाएं इन पौधों को, गर्मी में भी रहेंगे हरे-भरे

यह भी पढ़ें: Tulsi Plant Summer Care Tips: गर्मियों में मुरझाई तुलसी को फिर से बनाएं हरा-भरा, इन आसान तरीकों का करें इस्तेमाल

The post Gardening Tips: तेज धूप में कहीं सूख न जाए शमी का पौधा, इन तरीकों से करें सही देखभाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top