Hot News

Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, हीट वेव का अलर्ट, कब से बरसेंगी राहत की बूंदें?

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में चिलचिलाती धूप और उमस से जीना मुहाल हो गया है. बुधवार को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 23 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्म और उमस की स्थिति रह सकती है. इस बाबत येलो अलर्ट जारी किया है. 24 अप्रैल को भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है. 25 अप्रैल से हीट वेव परेशानी बढ़ाएगी. 26 अप्रैल से राहत की बारिश का अनुमान है.

हीट वेव की चेतावनी

झारखंड में 25 अप्रैल को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू (लहर) का कहर देखने को मिल सकता है. 26 अप्रैल को भी हीट वेव की चेतावनी जारी की गयी है.

ये भी पढ़ें: Dream 11: कभी दिल्ली में था कुक, 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने सोनू की कितनी बदली जिंदगी?

26 अप्रैल से बारिश की संभावना

गर्मी, उमस और लू के बाद झारखंड के मौसम में बदलाव दिखेगा. 26 अप्रैल को मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा. राज्य के उत्तर पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी भागों में तेज हवाओं के झोंके के साथ बारिश हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य में 28 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें: झारखंड की वोटर लिस्ट में सुधार के लिए एक भी अपील नहीं है पेंडिंग, वोटरों की संख्या हुई 2.62 करोड़

सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.6 डाल्टनगंज में दर्ज

झारखंड में पिछले 24 घंटे में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश 6.1 mm पाकुड़ के अमरापाड़ा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.6 डाल्टनगंज में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Spain Trip: विदेश दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड में निवेश के लिए किया आमंत्रित

The post Kal Ka Mausam: झारखंड में प्रचंड गर्मी से जीना मुहाल, हीट वेव का अलर्ट, कब से बरसेंगी राहत की बूंदें? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top