Hot News

Pahalgam Terror Attack Video: एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुध फायरिंग कर दी. जिसमें दो पर्यटकों के मौत की समाचार है. जबकि 12 अन्य घायल हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब से फोन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और आतंकी हमले के बारे में पूरी जानकारी ली. प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे सभी उचित कदम उठाने को कहा. प्रधानमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री से घटनास्थल का दौरा करने को भी कहा.

गृह मंत्री शाह की हाईलेवल मीटिंग

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फौरन हाईलेवल मीटिंग कॉल की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले को लेकर कई निर्देश दिए. पीएम मोदी के आदेश पर गृह मंत्री जम्मू-कश्मीर का दौरा भी करेंगे.

आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर किया हमला

आतंकवादियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हमला किया. जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. आज सुबह पर्यटकों का एक समूह वहां घूमने गया था. एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने पर्यटकों पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिससे कई लोग घायल हो गए. हमले के समय घटनास्थल पर रही एक स्त्री ने बताया, “मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.”

घायलों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर को लगाया गया

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को निकालने के लिए एक हेलीकॉप्टर को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को स्थानीय लोग अपने खच्चरों पर लादकर नीचे लाए. पहलगाम अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि 12 घायल पर्यटकों को वहां भर्ती कराया गया है और सभी की हालत स्थिर है.

अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले आतंकवादियों ने किया बड़ा हमला

आतंकवादियों ने हमला तब किया, जब 38 दिवसीय अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होनी है. देश भर से लाखों तीर्थयात्री दो मार्गों से पवित्र गुफा मंदिर की यात्रा करते हैं. एक मार्ग दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा पहलगाम मार्ग है जबकि दूसरा मार्ग गंदेरबल जिले में 14 किलोमीटर का छोटा बालटाल मार्ग है जहां खड़ी चढ़ाई है.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, “मृतकों की संख्या का अभी भी पता लगाया जा रहा है, इसलिए मैं उन विवरणों में नहीं जाना चाहता. स्थिति स्पष्ट होने पर उन्हें आधिकारिक रूप से सूचित किया जाएगा. कहने की जरूरत नहीं है कि यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं ज्यादा बड़ा है.”

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने हमले की निंदा की

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, “मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुंच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.”

The post Pahalgam Terror Attack Video: एक्शन में पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह से फोन पर की बात, दे दिया ऐसा आदेश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top