Hot News

Silver Smuggler: कोलकाता से दरभंगा ले जाया जा रहा था 58.48 किलो चांदी, पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Silver Smuggler: पुलिस को पहले से गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए चांदी की तस्करी की कोशिश की जा रही है. इसी आधार पर बाराहाट बाजार के पास वाहनों की जांच शुरू की गई. तलाशी के दौरान संदेहास्पद गाड़ी को रोका गया और जांच में कार के तहखाने से भारी मात्रा में चांदी बरामद हुई. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के बैरकपुर निवासी गुरु प्रसाद करमोकार और दासपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुरम निवासी अमर मलिक के रूप में की गई है. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये दोनों आरोपी चांदी को कोलकाता से दरभंगा ले जा रहे थे.

51770026 e7ea 48c8 802f 01cc99061eab
कार

क्या बोले थानाध्यक्ष

घटना की सूचना मिलते ही बांका के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अविनाश कुमार और बौंसी की एसडीपीओ अर्चना कुमारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि इस मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें

दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी

राज्य कर आयुक्त और जीएसटी विभाग को भी सूचना भेज दी गई है ताकि चांदी के स्रोत और तस्करी से जुड़े आर्थिक पहलुओं की जांच हो सके. पुलिस का मानना है कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी जड़ें राज्य के बाहर तक फैली हो सकती हैं. फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

The post Silver Smuggler: कोलकाता से दरभंगा ले जाया जा रहा था 58.48 किलो चांदी, पुलिस ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top