प्रतिनिधि, मनियारी थाना क्षेत्र के बलड़ा किशुन चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में स्थापना दिवस पर चार दिवसीय अष्टयाम शुरू हुआ़ इसको लेकर मंगलवार को 351 कन्याओं ने घोड़े व बैंड-बाजे के साथ कलश लेकर पांच किलोमीटर दूर झिकटी कदाने नदी के तट पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं को शर्बत व फल से स्वागत किया गया. कलश यात्रा के साथ अख्तियारपुर पड़ेयां पंसस सह भाजपा पकाही मंडल अध्यक्ष इ. दीपक कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे़ आचार्य घनश्याम झा ने कदाने नदी के पवित्र जल में यज्ञ के यजमान राजू सिंह संग पत्नी को पूजा-अर्चना कराकर कन्याओं को जलबोझी करायी़ इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची और कलश को स्थापित किया गया़ पूजा-पाठ से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. मौके पर हजारों श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर अष्टयाम, निकाली शोभायात्रा appeared first on Naya Vichar.

