Hot News

कौन हैं सऊदी गायक हाशिम अब्बास? पीएम मोदी के सम्मान में गाया ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत, Video

PM Modi Saudi Arabia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौर पर सऊदी अरब गए हुए हैं. पीएम मोदी सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. मंगलवार को पीएम मोदी जब जेद्दा एयरपोर्ट से होटल पहुंचे तो उनके स्वागत में सऊदी अरब गायक हाशिम अब्बास ने हिंदी फिल्म का एक लोकप्रिय गीत गाया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है.

हाशिम ने ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत गाया

पीएम मोदी के सामने हाशिम अब्बास ने आलिया भट्ट और विक्की कौशल अभिनीत फिल्म राजी का गीत ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू गाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और होटल की लॉबी में मौजूद लोगों ने अब्बास के गीत के दौरान गायक का खूब उत्साहवर्धन किया. बता दें, हाशिम अब्बास सऊदी अरब के एक प्रसिद्ध गायक हैं. उन्होंने खास तौर पर पीएम मोदी के सम्मान में यह गीत गाया.

क्या कहा है हाशिम अब्बास ने

न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की एक रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब गायक हाशिम अब्बास ने कहा था “जब मैंने गाना शुरू किया था, तो मेरे दोस्तों ने मुझसे कहा था कि एक दिन मैं पीएम मोदी के सामने गाऊंगा. मुझे उन पर यकीन नहीं हुआ. मुझे हिंदुस्तान से प्यार है. यह एक महान देश है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं.”

दो दिवसीय यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के न्योते पर दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे. यह उनकी तीसरी सऊदी अरब यात्रा है, जबकि उन्होंने पहली बार जेद्दा की यात्रा की है.

Also Read: एयर एस्कॉर्ट, 21 तोपों की सलामी, सम्मान में गीत… जानिए पीएम मोदी के सऊदी अरब यात्रा की 10 बड़ी बातें

The post कौन हैं सऊदी गायक हाशिम अब्बास? पीएम मोदी के सम्मान में गाया ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’ गीत, Video appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top