Hot News

झारखंड का तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, आखिर कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत ?

Jharkhand Weather : झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है. पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का तापमान सबसे अधिक रहा. इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. आज गुरुवार को एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा की. दक्षिणी क्षेत्रों में पड़ेगी भीषण गर्मी अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि…

Spread the love

Jharkhand Weather : झारखंड के विभिन्न हिस्सों में भयंकर गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया है. पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज का तापमान सबसे अधिक रहा. इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. आज गुरुवार को एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा की.

दक्षिणी क्षेत्रों में पड़ेगी भीषण गर्मी

अधिकारी ने बताया कि सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. दक्षिणी क्षेत्रों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. संथाल परगना क्षेत्र में भी अधिकतम तापमान काफी बढ़ चुका है.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

डाल्टनगंज और जमशेदपुर रहा सबसे अधिक गर्म

राज्य भर में बुधवार को डाल्टनगंज का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक था. इसके बाद जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी रांची का पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कम से कम तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं

अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल कम से कम तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. हालांकि इसके बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. 27 अप्रैल से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जतायी गयी है. कई जिलों में तेज आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें

Pahalgam Attack: माता-पिता को वैष्णो देवी दर्शन कराने की मनीष रंजन की इच्छा रह गई अधूरी, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

झारखंड के प्रशासनी विश्व विद्यालय के कर्मचारियों के लिए खुशसमाचारी, मिलेगा 5 लाख रुपये तक का लाभ

दोपहर में बाहर निकलना नहीं है खतरे से खाली! हीट वेव से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

The post झारखंड का तापमान पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, आखिर कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत ? appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top