Hot News

झारखंड के शिक्षकों को मिल सकेगा समय पर वेतन, देर हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं

रांची : झारखंड के शिक्षकों को समय से वेतन मिल सकेगा. अगर ऐसा नहीं हुआ तो माध्यमिक शिक्षा निदेशालय संबंधित जिलों के अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा. निदेशक राजेश प्रसाद ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है. दरअसल झारखंड में शिक्षकों के लिए राशि आवंटित होने के बाद भी समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है. जिला स्तर पर डीइओ कार्यालय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं कर रहे हैं. इस कारण शिक्षक वेतन के लिए डीइओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. आलम यह है कि कुछ जिलों में तो शिक्षिका के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद भी उनका वेतन स्थगित कर दिया जा रहा है.

नियम विरुद्ध है वेतन रोकना

माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि निदेशालय को यह जानकारी मिली है कि स्त्री शिक्षक के मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद भी शिक्षक का वेतन स्थगित कर दिया जा रहा है. यह नियम विरुद्ध है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि भविष्य में अगर किसी भी जिले से ऐसी शिकायत मिली, तो संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी. मातृत्व अवकाश पर जाने के बाद शिक्षकों के वेतन को लेकर वर्ष 2007 में पत्र जारी किया गया था.

Also Read: Ranchi News: रांची में पहलगाम हमले का विरोध जारी , काली पट्टी बांध कर मुस्लिम समाज के लोगों ने पढ़ी जुमे की नमाज

हाइस्कूल से प्लस टू में शिक्षक बने, फिर भी वेतन रोका

झारखंड में प्लस टू विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है. प्लस टू विद्यालय में वैसे शिक्षक भी नियुक्त हुए हैं, जो पूर्व में हाइस्कूल में कार्यरत थे. इसके बाद भी उनका वेतन रोक दिया गया है. निदेशालय के पत्र में कहा गया है कि शिक्षक जब हाइस्कूल में नियुक्त हुए थे, तब उनके सभी प्रमाण पत्रों की जांच हुई थी. ऐसे में फिर से मैट्रिक से लेकर स्नातक व शिक्षक प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र जांच की आवश्यकता नहीं है.

Also Read: 10 मिनट हो जाती देर तो रांची का यह परिवार भी हो जाता आतंकी हमले का शिकार, साझा की अपनी आपबीती

The post झारखंड के शिक्षकों को मिल सकेगा समय पर वेतन, देर हुआ तो अधिकारियों की खैर नहीं appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top