Hot News

Raw Mango Papad: झटपट बनाएं कच्चे आम से चटपटा पापड़, आसान है रेसिपी

Raw Mango Papad: गर्मियों का मौसम और कच्चे आम का स्वाद, क्या गजब की जोड़ी है. बचपन की यादों में रचा-बसा एक स्वाद है कच्चा आम का पापड़. यह खट्टा-मीठा ट्रीट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि घर पर बनाना भी बेहद आसान है. बाजार के मिलावटी स्नैक्स को भूल जाइए और इस पारंपरिक रेसिपी से अपने घर में प्यार और स्वाद से भरपूर पापड़ बनाइये. इसे शिशु भी पसंद करते हैं और बड़ों के लिए भी यह एक टेस्टी रिफ्रेशर है. तो चलिए, इस खास रेसिपी को जानें और गर्मियों को बनाएं और भी मजेदार.

सामग्री

  • आम – 750 ग्राम
  • चीनी – 125 ग्राम
  • घी – 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला – 2 छोटी चम्मच
  • काला नमक – 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

विधि

  1. सबसे पहले आम को अच्छे से धो लें, फिर सूखा कर इसे छील लें और बीज अलग करके इसे टुकड़ों में काटें. आम के टुकड़ों को 1 कप पानी में नरम होने तक उबालें, इसमें 5 मिनट का समय लग सकता है. उबालने के बाद इसे ठंडा होने दें.
  2. जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे मिक्सी में डालकर पीसें और एक पेस्ट बना लें. पेस्ट को छलनी में डालकर अच्छे से छान लें.
  3. फिर छाने हुए आम के पल्प को मीडियम आंच पर पैन में डालकर चढ़ाएं. इसमें चीनी, गरम मसाला, काला नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें, फिर इसे लगातार कम आंच पर 3 से 4 मिनट तक पकाएं. इसके बाद आंच बंद कर दें.
  4. अब एक प्लेट पर पॉलीथीन शीट रखकर घी से चिकना कर लें. इस पर तैयार आम के पके हुए मिश्रण को डालकर पतला फैलाएं. इसके बाद इसे सूखने के लिए एक दिन धूप में रखें. अगर धूप न हो तो पंखे के नीचे भी सुखा सकते हैं.
  5. सूखने के बाद इसे अपने मनपसंद आकार में काटें या पॉलीथीन से ऐसे ही हटा लें. आपका चटपटा आम पापड़ तैयार है. इसे 2 से 3 महीने तक एक एयर-टाइट कंटेनर में रख सकते हैं और खा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Kheere Ki Sabji Recipe: गर्मी में सिर्फ सलाद नहीं, ऐसे बनाएं खीरे की टेस्टी सब्जी

ये भी पढ़ें: Oats Mango Smoothie Recipe: गर्मी में पाएं आम की मिठास और सेहत का डबल डोज, ट्राय करें ओट्स मैंगो स्मूदी

ये भी पढ़ें: Summer Stomach Heat Remedies: पेट की गर्मी से हैं परेशान? ये ठंडी तासीर वाली चीज देगी तुरंत आराम

The post Raw Mango Papad: झटपट बनाएं कच्चे आम से चटपटा पापड़, आसान है रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top