Hot News

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ने जाट और ग्राउंड जीरो को जटाई धूल, कलेक्शन में निकल गई आगे

Kesari Chapter 2: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफे मिली. इसमें अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं. करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित, ऐतिहासिक कोर्टरूम ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जिसने 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और पहले वीकेंड में 29 करोड़ रुपये की मजबूत कमाई की.

केसरी 2 ने जाट और ग्राउंड जीरो को पछाड़ा

केसरी चैप्टर 2 ने दूसरे शुक्रवार को 4 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 50,15 करोड़ हो गया. इसकी के साथ मूवी ने सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर जाट को पीछे छोड़ दिया. एक्शन ड्रामा शुक्रवार को एक करोड़ भी नहीं कमा पाई. दूसरी ओर, इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ ने घरेलू बाजार में 1 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की. दोनों फिल्में इस शुक्रवार को ‘केसरी 2’ के कलेक्शन से मेल नहीं खा पाईं.

‘केसरी चैप्टर 2’ के बारे में

करण सिंह त्यागी की ओर से निर्देशित यह फिल्म रघु पालत और पुष्पा पालत की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. यह सी शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बात करती है. किरदारों की बात करें तो अक्षय कुमार हिंदुस्तानीय राजनेता और वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक साहसिक कदम उठाया था. अनन्या पांडे दिलरीत गिल की भूमिका निभा रही हैं, जिन्होंने ब्रिटिश अदालत में नायर की कानूनी लड़ाई के दौरान उनका समर्थन किया था. आर माधवन नेविल मैककिनले की भूमिका निभा रहे हैं, जो कुमार के किरदार के विपरीत ब्रिटिश प्रतिनिधि हैं. फिल्म को ए सर्टिफिकेशन मिला है.

यह भी पढ़ें- Anupama: माही ने रूपाली गांगुली संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- आपके खुद के परफॉर्मेंस…

The post Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा ने जाट और ग्राउंड जीरो को जटाई धूल, कलेक्शन में निकल गई आगे appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top