Hot News

UP Board Compartment Exam Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जुलाई में कंपार्टमेंट एग्जाम!

UP Board 10th Compartment Exam Date 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 जल्द ही घोषित कर दिया गया है. हर साल की तरह इस बार भी कुछ छात्र ऐसे होंगे जो एक या दो विषयों में पास नहीं हो पाएंगे. ऐसे छात्रों के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करता है, जिससे वे उसी साल दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकें. इस लेख में छात्र कंपार्टमेंट एग्जाम से जुड़ी पूरी जानकारी कर सकते हैं.

यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का उद्देश्य (UP Board Compartment Exam Date 2025)

UP Board की कंपार्टमेंट परीक्षा का मकसद यह है कि छात्रों को साल बर्बाद किए बिना अपनी पढ़ाई जारी रखने का मौका मिले. इस परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल हो सकते हैं जो बोर्ड द्वारा निर्धारित विषयों में फेल हुए हैं और जिन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने की अनुमति दी गई है.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Result Scrutiny Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कब? देखें आवेदन प्रक्रिया

कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा 2025? (UP Board Compartment Exam Date 2025)

हालांकि अभी तक यूपी बोर्ड ने आधिकारिक रूप से कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के रिकॉर्ड को देखें तो यह परीक्षा रिजल्ट के लगभग 1 से 2 महीने बाद आयोजित की जाती है. अगर रिजल्ट मई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में आता है तो कंपार्टमेंट परीक्षा जून के अंतिम सप्ताह या जुलाई 2025 में कराई जा सकती है. बोर्ड जल्द ही परीक्षा की तारीख, आवेदन प्रक्रिया और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी करेगा.

कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें (UP Board Compartment Exam Date 2025)

छात्र केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकते हैं, जिनमें वे फेल हुए हैं. इसके लिए अलग से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और निर्धारित फीस जमा करनी होगी. कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद छात्रों को नई मार्कशीट दी जाती है जिसमें सुधारित नंबर शामिल होते हैं.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th Topper Prize 2025: यूपी बोर्ड 10वीं टॉपर्स होंगे मालामाल, जानें मिलेगा क्या-क्या इनाम?

The post UP Board Compartment Exam Date 2025: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जुलाई में कंपार्टमेंट एग्जाम! appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top