Hot News

Skin Care Tips: पिंपल्स, दाग-धब्बों और मुहांसे से मिलेगा छुटकारा, नीम से पाएं निखरी और साफ त्वचा

Skin Care Tips: हर स्त्रीएं की चाहत होती हैं चेहरे को साफ-सुथरा रखना. लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर स्त्रीएं अपने ऊपर ध्यान नहीं दे पाती हैं. पिंपल और मुंहासे चेहरे की रंगत खो जाती हैं. ऐसे में आज हम आपके चेहरे के पिंपल हटाने के लिए रामबाण उपाय लेकर आए हैं. अपने चेहरे में नीम का अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर पिंपल से समाधान पा सकते हैं. इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं जो आपके लिए बहुत फायदेमंद है. चलिए जानते हैं इसे लगाने के बारे में अच्छे से. 

चेहरे में कैसे लगाएं नीम? (How To Apply Neem On Face)

इस तरह करें इस्तेमाल

सबसे पहले नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे में 15 से 20 मिनट लगाने के बाद धो लें. इससे चेहरे के मुंहासे और इन्फेक्शन धीरे-धीरे कम होते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

नीम चेहरे को रखेगा तरोताजा

आप नीम का पाउडर बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप नीम के पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर एक फेस पैक बना लें. फिर इसे चेहरे में अच्छी तरीके से लगाएं. फिर इसे सूखने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें. ये आपके चेहरे के तेल को हटाकर त्वचा को साफ और तरोताजा रखता है. 

नीम का बनाएं टोनर

नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका टोनर बना लें. फिर इसे स्प्रे बॉटल में भरके दिन में दो बार चेहरे पर छिड़के. इससे स्किन बैक्टीरिया फ्री और फ्रेश रहती हैं. साथ ही ये चेहरे की इन्फेक्शन को भी रोकने में मदद करता है. 

नीम का पेस्ट शहद और हल्दी के साथ 

नीम की पत्तियों का पेस्ट तैयार करके इसमें हल्दी और थोड़ा शहद मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. फिर इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद पानी से धोने लें. इससे चेहरे के पिंपल सूखने लगते हैं और दाग-धब्बे भी हल्के हो जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Skin Care Tips: पिंपल्स, दाग-धब्बों और मुहांसे से मिलेगा छुटकारा, नीम से पाएं निखरी और साफ त्वचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top