Hot News

Bhojpuri Song: ‘आरा के ओठलाली’ में पवन सिंह और सोनम मलिक ने बिखेरा रोमांस का जलवा

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर-सिंगर पवन सिंह अपने गाने को लेकर चर्चा में रहते है. 2025 की शुरुआत में और अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर उन्होंने जबरदस्त गाना रिलीज किया था. यह गाना आज भी ट्रेंड में है और वायरल हो रहा है. दर्शक इस गाने को बहुत प्यार दे रहे है और अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है. सारेगामा भोजपुरी ने इस गाने को पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज किया था, जो उनके लिए बहुत ही शानदार था. गाने के रिलीज होने के बाद से अब तक इसके व्यूज बढ़ रहे है.

सोनम मलिक ने गाने से करियर की शुरुआत की

ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस गाने का नाम ‘आरा के ओठलाली’ है, जिसे पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने अपने आवाज में गाकर और भी ज्यादा शानदार बना दिया है. गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखा है और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. सोनम मलिक ने पवन सिंह के साथ इस गाने से अपने करियर की शुरुआत की है. गाने में पवन सिंह और सोनम मलिक की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री, डांस मूव्स और रोमांस फैंस को अट्रैक्ट कर रहा है. सोनम मलिक की बोल्डनेस और उनके एक्सप्रेशन गाने में चार चांद लगा रहे है.

गाने को 5.2 करोड़ व्यूज मिले है

गाने की शुरुआत एक मेले से होती है, जहां पवन सिंह बुलेट से उतरते है और गुंडों को मारने लगते है. सोनम मलिक उन्हें देखकर मुस्कुराने लगती है. पवन सिंह के एक्शन सीन से फैंस बहुत इम्प्रेस हुए. उसके बाद दोनों डांस फ्लोर पर एक साथ ठुमके लगाने लगे. सोनम मालिक के लुक और उनके अंदाज पर पवन सिंह फिदा हो गए. साड़ी में सोनम मलिक बहुत ही खूबसूरत नजर आती है और पवन सिंह उनके पास जाकर रोमांस का तड़का लगाते है. तीन महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5.2 करोड़ व्यूज मिल चुके है.

ये भी पढ़ें: ‘मूड बनाने में तो…’ में पवन सिंह और काजल राघवानी ने किया जबरदस्त डांस, हरे कपड़े में दिखा क्लासिक लुक

The post Bhojpuri Song: ‘आरा के ओठलाली’ में पवन सिंह और सोनम मलिक ने बिखेरा रोमांस का जलवा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top