Hot News

MP Board Results 2025: बिग अपडेट! मई में इस दिन जारी हो सकता है MP बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MPBSE MP Board Results 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) जल्द ही बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म करने वाला है. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा. रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. इस लेख में आप MP Board 10वीं-12वीं के रिजल्ट (MP Board Results 2025) से जुड़ी सबसे ताजा अपडेट्स देख सकते हैं.

कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? (MP Board Results 2025)

एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं. छात्र mpresults.nic.in रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- MPBSE MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड का रिजल्ट जल्द, इन छात्रों को मिलेगा बोनस मार्क्स

MP Board Results 2025 कैसे चेक करें? (Sarkari Result)

MP Board Result 2025 आने के बाद इस प्रकार चेक कर सकते हैं-

  • सबसे पहले वेब पेज पर आधिकारिक पोर्टल mpbse.nic.in पर जाएं
  • निर्धारित अनुसार mpbse.nic.in HSSC रिजल्ट 2025 टैब पर क्लिक करें
  • अब लिंक पर क्लिक करने पर, आपको सही विवरण के साथ खाली फील्ड भरने होंगे
  • सेक्योरिटी कोड फिल करें और फिर सबमिट टैब पर क्लिक करें
  • स्कोर चेक करें और फिर भविष्य के लिए मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करें.

इन तारीखों पर हुई थीं परीक्षाएं (MP Board Results 2025 in Hindi)

MPBSE ने एकेडमिक ईयर 2024-25 के लिए 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के बीच आयोजित की थीं. 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक हुईं जबकि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक संपन्न हुईं. अब बोर्ड जल्द ही परिणाम www.mpbse.nic.in पर घोषित करेगा.

यह भी पढ़ें- CBSE 10th Result 2025 CBSE Board: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जल्द, चेक करने का आसान तरीका यहां

The post MP Board Results 2025: बिग अपडेट! मई में इस दिन जारी हो सकता है MP बोर्ड का रिजल्ट, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top