Hot News

UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट

UPSC CSE Marks 2025: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस की परीक्षा में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स के मार्क्स जारी कर दिए गए हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी हुआ था ऐसे में सेलेक्टेड कैंडिडेट्स अब अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में हाईएस्ट मार्क्स का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया है.

यूपीएससी सिविल सर्विस की परीक्षा में इस बार प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने रैंक 1 लाकर टॉप किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर हरियाणा की हर्षिता गोयल का नाम था. ऐसे में आइए जानते हैं कि शक्ति दुबे के कितने मार्क्स आए हैं.

UPSC CSE Marks 2025 of Shakti Dubey: टॉपर शक्ति दुबे को कितने मार्क्स?

यूपीएससी सिविल सर्विस में टॉप करने वाली शक्ति दुबे मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं. शक्ति की स्कूलिंग प्रयागराज में ही हुई. उन्होंने अपना ग्रेजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से किया है. इसके बाद मास्टर्स के लिए बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन लिया. बीएचयू से मास्टर्स के बाद शक्ति दुबे यूपीएससी की तैयारी में लग गईं. कई प्रयासों के बाद उन्हें रैंक 1 हासिल हुआ है और वो आईएएस के लिए सेलेक्ट हो गई हैं. शक्ति दुबे की मार्कशीट नीचे देख सकते हैं.

  • Roll No: 0240782
  • Name: SHAKTI DUBEY
  • Written Total (W TOTAL): 843
  • Personality Test Marks (PT MARKS): 200
  • Final Total (F TOTAL): 1043

शक्ति दुबे को यूपीएससी सिविल सर्विस में कुल 1043 मार्क्स प्राप्त हुए हैं. इसमें लिखित परीक्षा में उन्हें 843 मार्क्स मिले हैं. वहीं, पर्सनल इंटरव्यू राउंड में शक्ति को 200 मार्क्स मिले हैं. ऐसे में उनको इस बार सबसे ज्यादा अंक मिला है.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

UPSC Toppers Marks: देखें टॉप 20 कैंडिडेट्स की मार्कशीट

क्रम संख्या उम्मीदवार का नाम अंतिम कुल अंक (TOTAL)
1 शक्ति दुबे (SHAKTI DUBEY) 1043
2 हर्षिता गोयल (HARSHITA GOYAL) 1038
3 डोंगरे आर्चित पराग (DONGRE ARCHIT PARAG) 1038
4 शाह मार्गी चिराग (SHAH MARGI CHIRAG) 1035
5 आकाश गर्ग (AAKASH GARG) 1032
6 कोमल पुनिया (KOMAL PUNIA) 1032
7 आयुषी बंसल (AAYUSHI BANSAL) 1031
8 राज कृष्ण झा (RAJ KRISHNA JHA) 1031
9 आदित्य विक्रम अग्रवाल (ADITYA VIKRAM AGARWAL) 1027
10 मयंक त्रिपाठी (MAYANK TRIPATHI) 1027
11 एट्टाबोयिना साई शिवानी (ETTABOYINA SAI SHIVANI) 1027
12 आशी शर्मा (ASHI SHARMA) 1025
13 हेमंत (HEMANT) 1025
14 अभिषेक वशिष्ठ (ABHISHEK VASHISHTHA) 1023
15 बन्ना वेंकटेश (BANNA VENKATESH) 1023
16 माधव अग्रवाल (MADHAV AGARWAL) 1020
17 संस्कृति त्रिवेदी (SANSKRITI TRIVEDY) 1018
18 सौम्या मिश्रा (SAUMYA MISHRA) 1017
19 विभोर भारद्वाज (VIBHOR BHARDWAJ) 1017
20 त्रिलोक सिंह (TRILOK SINGH) 1016

UPSC Highest Marks Ever: नहीं टूटा सबसे ज्यादा मार्क्स का रिकॉर्ड

सिविल सेवा परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं जिसमें शक्ति दुबे ने 1043 अंकों के साथ टॉप किया है. हालांकि, साल 2017 में यूपीएससी के टॉपर अनुदीप दुरीशेट्टी के नाम अनोखा रिकॉर्ड है. उन्होंने सिविल सर्विस में कुल 1126 मार्क्स प्राप्त किए थे. उनका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूट पाया है.

ये भी पढ़ें: UPSC Success Story: माॅडल नहीं, UPSC टाॅपर! खूबसूरती देख फटी रह जाएंगी आंखें

The post UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top