Hot News

चूल्हे की आग से लगी आग में दो घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति

पिपरासी. स्थानीय प्रखंड स्थित सेमरा-लंबेदहा पंचायत के श्रीपतनगर गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे चूल्हे की आग की चपेट में आने से दो घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं लोगों की सक्रियता से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. प्रमुख प्रतिनिधि मंजेश साहनी, ग्रामीण राजकुमार राम, बीरबल चौहान आदि ने बताया कि मंगलवार की रात को सभी गांव वाले भोजन आदि कर सो गए थे. वही शादी विवाह का समय होने के कारण अधिकांश लोग न्योता गए हुए थे. इसी बीच अलगू राय के घर से एकाएक आग की लपटें निकलने लगी. यह देख के चिल्लाने लगे. उनके चिल्लाने की आवाज सुन कर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए. वहीं इनके पड़ोस के रंभू साहनी के घर को भी आग की लपटें अपनी चपेट में ले लिया. लेकिन लोगों की सक्रियता से उनके घर को बचाया जा सका. वहीं अलगू राय के घर में रखे चालीस हजार रुपये नकद, कपड़ा, अनाज सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी सूचना सीओ को दे दी गयी है. वहीं सीओ नंदलाल राम ने बताया कि अंचल नाजिर को तिरपाल सहित अन्य सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post चूल्हे की आग से लगी आग में दो घर जलकर राख, लाखों की हुई क्षति appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top