Hot News

UPSC CSE Answer Key 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की आंसर-की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे देखें

UPSC CSE Answer Key 2024 in Hindi: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की आंसर-की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.gov.in से सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा और चयन प्रक्रिया (UPSC CSE Answer Key 2024)

UPSC CSE 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित हुई थी, और मुख्य परीक्षा 20, 21, 22, 28 और 29 सितंबर 2024 को हुई थी. मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू यानी व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया गया. यह इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 के बीच हुआ. इस चरण के लिए कुल 2,845 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था.

यह भी पढ़ें- UPSC IFS 2024 Final Result: यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, रांची की कनिका AIR-1

परिणाम और चयनित उम्मीदवार (UPSC CSE Answer Key 2024)

यूपीएससी सीएसई 2024 का फाइनल रिजल्ट 22 अप्रैल 2025 को घोषित किया गया. इस बार शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. आयोग ने कुल 1,009 उम्मीदवारों की नियुक्ति की सिफारिश की है, जिनमें से 241 की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम यानी provisional रखी गई है. ये चयन IAS, IPS, IFS सहित अन्य ग्रुप ‘A’ और ग्रुप ‘B’ सेवाओं में किया जाएगा.

UPSC CSE Prelims 2024 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

  • UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • “Examinations” सेक्शन में जाएं और Civil Services Examination पर क्लिक करें.
  • “Prelims Answer Key 2024” लिंक पर क्लिक करें.
  • एक PDF फाइल खुलेगी.
  • उस PDF को डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

UPSC CSE 2025 परीक्षा कब? (UPSC CSE Answer Key 2024)

इस वर्ष यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को होगी, और मुख्य परीक्षा की तारीख 22 अगस्त 2025 निर्धारित की गई है. प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें उम्मीदवार वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान IAS, IPS, IFS सहित केंद्र प्रशासन की विभिन्न सेवाओं में कुल 979 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Government Job in Bank: बैंक में प्रशासनी नौकरी- इतने पदों पर हो रही भर्ती, सैलरी 50,000 तक

The post UPSC CSE Answer Key 2024: यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स की आंसर-की upsc.gov.in पर जारी, ऐसे देखें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top