Baby Girl Name: नाम का जीवन में बहुत महत्व है और ये व्यक्ति की पहली पहचान है. अगर किसी के व्यक्तित्व के बारे में लोग बात करते हैं तो सबसे पहला जिक्र नाम का ही आता है. घर में नन्हें मेहमान की आने की खुशी सब लोगों के लिए एक कभी ना भुलाने वाला पल होता है. बच्चा किसी भी परिवार का सुनहरा भविष्य होता है और समाज में परिवार के नाम को आगे बढ़ाता है. जब किसी शिशु का जन्म होता है तो लोग नाम रखने से पहले ज्योतिष की मदद से नाम का पहला अक्षर निकलवाते हैं और उसी के हिसाब से नाम सेलेक्ट करते हैं. ऐसा करने की वजह है कि नाम से इंसान को पहचाना जाता है और एक अर्थपूर्ण नाम ही रखना चाहिए. अगर आप भी हाल में ही पैरेंट्स बने हैं और आपके यहां प्यारी सी बेटी का जन्म हुआ है तो आप भी एक अच्छे नाम की खोज कर रहे होंगे. इस आर्टिकल में लड़कियों के लिए यूनिक और मीनिंगफुल नाम की लिस्ट है. तो आइए जानते हैं कुछ नाम और अर्थ के बारे में.
बेटी के लिए नाम की लिस्ट
- गीतिका- इस नाम का अर्थ होता है छोटा सा गीत.
- गुंजन– इस नाम का अर्थ होता है एक मधुर ध्वनि या गूंज.
- गर्विता– इस नाम का अर्थ होता है स्वाभिमान से युक्त। ये नाम गर्व की भावना को दर्शाता है.
- गुनगुन– इस नाम का अर्थ होता है नरम और शीतल.
बेबी नेम्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Baby Names: ‘क’ अक्षर से देना चाहते हैं अपने शिशु को खास और प्यारा नाम, देखें लिस्ट
यह भी पढ़ें: Baby Names: अपने शिशु को दें ‘व’ अक्षर से ये खास नाम, देखें लिस्ट
- हिमांशी– इस नाम का अर्थ होता है बर्फ. ये नाम पवित्रता और सुंदरता को दर्शाता है.
- हेमा– इस नाम का अर्थ होता है सुंदर स्त्री या सोना.
- नंदिता– इस नाम का अर्थ होता है खुशी देने वाली, आनंद या हंसमुख.
- मंजरी– इस नाम का अर्थ होता है फूल की कली. ये नाम कोमलता को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Baby Boy Names: घर के लाडले बेटे के लिए आकर्षक नाम, जो दिल में सीधे उतर जाए
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.
The post Baby Girl Name: नाम जो बने आपकी लाडली की सबसे खास पहचान, यहां देखें ब्यूटीफुल नेम की लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

