Hot News

Bihar News:  मर्डर के आरोपियों को बचाने के लिए SP ने उठाया ऐसा कदम, अदालत भी हैरान, कहा…

Bihar News: बिहार में एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है. समस्तीपुर जिले के एसपी ने सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया है. इस हलफनामे में उन्होंने पटना हाई कोर्ट के एक आदेश का समर्थन किया है. मामला यह है कि पटना हाई कोर्ट ने साल 2022 में एक गांव के मुखिया की हत्या मामले में 8 में से पांच आरोपियों को जमानत दी थी. SP के इस कदम से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. विधवा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार प्रशासन से जवाब मांगा था. SP ने प्रशासन की ओर से जवाब दाखिल करते हुए आरोपियों की जमानत का समर्थन किया. अदालत ने इस पर हैरानी जताई और SP से स्पष्टीकरण मांगा है.

साल 2022 में हुआ था मर्डर

बता दें कि साल  2022 में समस्तीपुर के उदापट्टी गांव के मुखिया शशिनाथ झा की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था. पुलिस को जांच के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले थे. ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था. इसके बाद आरोपियों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. 11 दिसंबर, 2024 को हाई कोर्ट ने 5 आरोपियों को जमानत दे दी थी.

सुप्रीम कोर्ट पहुंची विधवा

मुखिया शशिनाथ झा की विधवा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जमानत रद्द करने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में बिहार प्रशासन को नोटिस जारी किया है. प्रशासन की ओर से समस्तीपुर के SP ने जवाब दाखिल किया. विधवा के वकील अतुल झा ने अदालत को बताया कि SP आरोपियों की जमानत का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने ही एफआईआर दर्ज की थी और जांच के बाद आरोपियों को दोषी पाया गया था.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

SP के हलफनामे से सुप्रीम कोर्ट भी हैरान

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने SP के हलफनामे को देखा. वकील की दलीलों को सुनने के बाद बेंच ने कहा कि हम SP द्वारा आरोपियों के समर्थन में दायर हलफनामे से हैरान हैं. अदालत ने अशोक मिश्रा को मामले में प्रतिवादी बनाया है. अशोक मिश्रा ने 4 अप्रैल को हलफनामा दायर किया था और तब वे समस्तीपुर के SP थे. अदालत ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछा है कि उन्होंने किस आधार पर आरोपियों का समर्थन किया है. अदालत ने SP से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा है. मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को होगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar News: पूर्व आयकर इंस्पेक्टर भगोड़ा घोषित, कोर्ट का स्थायी लाल वारंट भी जारी, जानिए क्या है मामला?

The post Bihar News:  मर्डर के आरोपियों को बचाने के लिए SP ने उठाया ऐसा कदम, अदालत भी हैरान, कहा… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top