Hot News

Monsoon in Jharkhand: झारखंड में 7 जून तक हो सकती है मॉनसून की एंट्री, 23 को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट

Monsoon in Jharkhand: झारखंड में जल्द ही मॉनसून की दस्तक होने वाली है. मौसम विभाग की माने तो 7 जून तक मॉनसून झारखंड में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में मॉनसून अच्छा रहने वाला है. केरल में 25 से 27 मई के बीच मॉनसून प्रवेश करने वाला है. ऐसे में झारखंड में मॉनसून की 7 जून तक आने की संभावना है. इसके बाद एक हफ्ते के अंदर पूरे राज्य में मॉनसून छा जायेगा.

आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट

बता दें कि राज्य में लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिल रही है. लेकिन आसमान से गिर रही बिजली कई लोगों की मौत का कारण बन चुकी है. बुधवार को भी बारिश ने पूरे राज्य में कई लोगों को अपनी चपेट में लिया. आज भी मौसम विभाग की ओर से आठ जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और रांची के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका जतायी गयी है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ें

कल तेज हवा के साथ वज्रपात की संभावना

झारखंड में 23 मई को तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इसके साथ ही 23 मई को मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. वहीं, 26 और 27 मई को भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं. जबकि राजधानी रांची में 27 मई तक हर दिन बारिश होने के आसार हैं.

इसे भी पढ़ें

Amrit Bharat Station: झारखंड को पीएम मोदी की सौगात, 3 रेलवे स्टेशनों का आज करेंगे शुभारंभ

Shibu Saheb Natural Park: धनबाद में बनेगा शिबू-साहेब नेचुरल पार्क, 4.60 एकड़ वन भूमि चिह्नित

Accident in Jharkhand: चाकुलिया धालभूमगढ़ सड़क पर हादसा, घर में घुसा आलू लदा ट्रक, ड्राइवर और खलासी फरार

Accident in Koderma: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप की टक्कर से हवा में उछला ऑटो, दो मजदूरों की मौत, 7 गंभीर

The post Monsoon in Jharkhand: झारखंड में 7 जून तक हो सकती है मॉनसून की एंट्री, 23 को तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top