Hot News

देवघर के हरिलाजोड़ी के घुमावदार मोड़ का होगा चौड़ीकरण, अब तक कई गंवा चुके हैं अपनी जान

Jharkhand News: देवघर जिले में रिखिया रोड स्थित हरिलाजोड़ी मंदिर के समीप तीखे मोड़ का चौड़ीकरण किया जायेगा. सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग ने कुल 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है. इस घुमावदार मोड़ की वजह से सड़क दुर्घटना में अब तक कुल 7 लोगों की मौत हो चुकी है. इस संबंध में नया विचार द्वारा समाचार प्रकाशित करने के बाद सड़क चौड़ीकरण का यह निर्णय लिया गया.

विभाग ने निकाला टेंडर

सड़क चौड़ीकरण के लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिया है. 28 मई तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. वहीं जून माह के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा. विभाग के अनुसार इस राशि से करीब 200 मीटर तक घुमावदार मोड़ के पास चौड़ीकरण कर इसे सीधा किया जायेगा.

झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें

घने बांस के पेड़ों को किया जायेगा साफ

मोड़ के किनारे घने बांस के पेड़ों को हटाया जायेगा और उस जगह पर पीसीसी सड़क बनायी जायेगी. इस तीखे मोड़ के किनारे बांस की झाड़ियों से विजिबिलिटी कम हो जाती है, जिसके कारण कई बार बाइक सावर को आगे का रास्ता दिखायी नहीं देता और वे हादसे का शिकार हो जाते है.

दुर्घटना में 3 बच्चों की एक साथ हुई थी मौत

इस जगह पर अब तक कुल एक दर्जन दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें सात लोगों की मौत हुई है. कई लोग इस दुर्घटना में घायल भी हुए हैं. अक्तूबर 2024 में भी इस मोड़ पर बाइक दुर्घटना में कोड़ाबांध गांव के तीन शिशु की मौत एक साथ हो गयी थी. लगातार दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय पूर्व मुखिया अमर पासवान, मुखिया अनिल साह, राजकिशोर यादव आदि ने भी विभाग से हरिलाजोड़ी के इस मोड़ पर सड़क चौड़ीकरण की मांग रखी थी.

इसे भी पढ़ें

Weather Alert: 23, 24, 25, 26, 27 और 28 मई तक झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

झारखंड को मिली बड़ी सौगात, राज्य में बनेंगे 3 केंद्रीय विद्यालय, केंद्र प्रशासन ने दी मंजूरी

बाबा बैद्यनाथ धाम से लेकर शिवगादी मंदिर तक, संथाल परगना में हैं भगवान शिव के ये 5 पवित्र धाम

The post देवघर के हरिलाजोड़ी के घुमावदार मोड़ का होगा चौड़ीकरण, अब तक कई गंवा चुके हैं अपनी जान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top