जदिया. थाना क्षेत्र के परसागढ़ी दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर 05 निवासी महानंद मंडल के घर में चार फीट लंबा विषैला गेहूमन सांप घुस गया. जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गया. परिवार के लोगों ने घर से सांप निकालने का अथक प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नही मिली. इसके बाद गृहस्वामी ने इसकी सूचना वन विभाग सुपौल को दी. सूचना पर पहुंचे रेक्सयू टीम के कर्मी विशाल कुमार ने सांप को रेक्सयू कर अपने साथ ले गये. सांप के रेस्क्यू होने पर गृहस्वामी ने राहत की सांस ली.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post वन विभाग ने विषैला सांप का किया रेस्क्यू appeared first on Naya Vichar.

