Hot News

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं में अनुप्रिया को रैंक 1, चार लड़कियों को 99.6%, देखें टॉपर्स लिस्ट

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला‌ कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी कर चुके हैं. राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी कर दिया गया है. आर्ट्स का रिजल्ट 97.70 फीसदी, कॉमर्स 99.07 फीसदी और साइंस का 94.43 फीसदी रहा है.

राजस्थान बोर्ड की तरफ से रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. राजस्थान बोर्ड 12वीं में लड़कियों ने कमाल कर दिया है. कक्षा 12वीं में राजस्थान की चार लड़कियों ने रैंक 1 हासिल किया है. इसमें अनुप्रिया, प्रगति, प्रियंका और उर्मिला को रैंक 1 प्राप्त हुआ है.

Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के टॉपर्स

स्ट्रीम नाम पिता का नाम प्रतिशत अंक
साइंस प्रीति राजेश कुमार 99.80%
आर्ट्स अनुप्रिया राठौड़ बृज राज सिंह राठौड़ 99.60%
आर्ट्स प्रगति अग्रवाल शिव कुमार अग्रवाल 99.60%
आर्ट्स प्रियंका राम चंद्र 99.60%
आर्ट्स उर्मिला मकर राम 99.60%
कॉमर्स कंगना कोसनानी गौरव कोसनानी 99.20%

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 Released: प्रोविजनल मार्कशीट और आगे की प्रक्रिया

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. कॉमर्स स्ट्रीम में इस बार 99.07% छात्र सफल हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के साथ ही छात्र अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. यह मार्कशीट कॉलेज में एडमिशन या आगे की पढ़ाई के लिए मान्य होगी. डिजिटल सुविधा के कारण अब रिजल्ट देखना पहले की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है.

Rajasthan Board 12th Result 2025 LIVE Update: Direct Link

RBSE 12th Arts Result 2025 Declared: 97.78% छात्र सफल

राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने 12वीं कक्षा के आर्ट्स संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार कुल 5,78,164 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 5,65,346 छात्र सफल हुए हैं. आर्ट्स स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.78% दर्ज किया गया है.

The post Rajasthan Board 12th Topper 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं में अनुप्रिया को रैंक 1, चार लड़कियों को 99.6%, देखें टॉपर्स लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top