Hot News

AISSEE Result 2025 OUT: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

AISSEE Result 2025 OUT in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेंस एग्जामिनेशन (AISSEE) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. कक्षा 6वीं और 9वीं में दाखिले के लिए आयोजित यह परीक्षा 5 अप्रैल 2025 को देशभर के 190 शहरों के 527 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में हुई थी.

अब छात्र-छात्राएं AISSEE की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी.

नोट: रिजल्ट, मेरिट लिस्ट और नोटिस से संबंधित सीधा लिंक भी वेबसाइट पर उपलब्ध है.  उम्मीदवार वहां से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

AISSEE Result 2025 OUT: क्या है अगला चरण?

AISSEE 2025 में सफल उम्मीदवारों को अब मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें उनकी शारीरिक योग्यता की जांच होगी.  इसके बाद पात्र छात्रों के लिए ई-काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जहां फाइनल सीट अलॉटमेंट किया जाएगा. 

सैनिक स्कूलों का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और अन्य रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों में भविष्य की प्रवेश प्रक्रिया के लिए तैयार करना है.  यह परीक्षा देशभर के पारंपरिक और नए सैनिक स्कूलों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है. 

ऐसे करें AISSEE 2025 का रिजल्ट चेक

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/AISSEE पर जाएं. 

2. होमपेज पर दिख रहे ‘AISSEE Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें. 

3. अब एक लॉगिन पेज खुलेगा.  यहां अपनी एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें. 

4. लॉगिन करने के बाद आपका कैंडिडेट डैशबोर्ड खुलेगा. 

5. यहां से अपनी कक्षा के अनुसार (कक्षा 6 या कक्षा 9) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें. 

6.आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं. 

The post AISSEE Result 2025 OUT: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top