Hot News

Spying For Pakistan: जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार, यूपी ATS ने मोहम्मद तुफैल को दबोचा

Spying For Pakistan: यूपी एटीएस ने मोहम्मद तुफैल को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उसके पास से एक मोबाईल और सिम कार्ड बरामद किया. खुफिया जानकारी के आधार पर एटीएस फील्ड यूनिट वाराणसी ने पुष्टि की कि तुफैल पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में था. वह पाकिस्तान के प्रतिबंधित आतंकी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक के नेता मौलाना शाह रिजवी के वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करता था. साथ ही वह ‘गजवा-ए-हिंद’, बाबरी मस्जिद का बदला और हिंदुस्तान में शरीयत लागू करने का आह्वान करने वाले संदेश भी शेयर करता था.

हिंदुस्तान की आतंरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी शेयर करता था मोहम्मद तुफैल

एटीएस ने बताया, मोहम्मद तुफैल व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर पाकिस्तान द्वारा प्रयोजित राष्ट्रविरोधी संगठन बनाकर हिंदुस्तान की संप्रभुता, एकता और अखंडता को छति पहुंचाने की नीयत से कार्य करता था. इसके अलावा हिंदुस्तान की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पाकिस्तान के नंबरों पर साझा करता था.

तुफैल ने राजघाट, नमोघाट और ज्ञानवापी सहित कई स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को दी

तुफैल पर आरोप है कि उसने हिंदुस्तान के कई पर्यटक स्थल, राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया की तस्वीर और उससे जुड़ी जानकारी पाकिस्तानी नंबरों पर शेयर की थी. तुफैल ने पाकिस्तान की ओर से संचालित ग्रुप का लिंक वाराणसी के अन्य कई लोगों को भी भेजा था. तुफैल करीब 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों से संपर्क में था.

The post Spying For Pakistan: जासूसी के आरोप में एक और गिरफ्तार, यूपी ATS ने मोहम्मद तुफैल को दबोचा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top