Hot News

महिला की हत्या मामले में पुत्री ने दर्ज करायी प्राथमिकी

फुल्लीडुमर. खेसर थाना क्षेत्र के लंबा मैदान में गत 24 मई की आधी रात को स्त्री कंचना देवी की हत्या मामले में पुत्री काजल कुमारी के लिखित आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगिया गांव निवासी राज रंजन कुमार पिता कमलेश्वरी राणा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कहा है कि उक्त व्यक्ति का वर्षो से मृतका के घर आना जाना होता था. आरोपी के द्वारा एक लाख रुपये मृतका से लिया गया था. जिस राशि की मांग स्त्री के द्वारा आरोपी से किया जाता था. जिसकी वजह से उक्त आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया. उधर थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ है. मृतका से आरोपी के द्वारा एक लाख रुपये लिया गया था. जिस राशि की मांग मृतका के द्वारा की जाती थी. मृतका की पुत्री के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पर छापेमारी की गयी. लेकिन आरोपी घर छोड़कर फरार है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. मालूम हो कि गत 24 मई की आधी रात को अपराधियों के द्वारा घर में घुसकर तेज धार हथियार से स्त्री कंचना देवी की हत्या कर दी गयी थी. 25 मई की सुबह जब पुत्री काजल कुमारी अपनी मां के कमरे गयी तो खून से लथपथ वह मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं एफएसएल की टीम घटना स्थल् पर पहुंचकर मामले की जांच की थी.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post स्त्री की हत्या मामले में पुत्री ने दर्ज करायी प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top