खैरा. थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी उमेश प्रसाद मोदी ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे लेकर उमेश प्रसाद ने बताया है कि मेरी नाबालिग बेटी घर से समान खरीदने निकली, लेकिन वह वापस नहीं लौटी. रास्ते से ही उसका अपहरण कर लिया गया. उमेश प्रसाद मोदी ने खैरा के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया है. थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post समान खरीदने निकली नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका appeared first on Naya Vichar.