Hot News

आतंकवाद को किस तरह पनाह दे रहा पाकिस्तान, ध्यान दे दुनिया : अभिषेक

एजेंसियां, कोलकाता/सियोल

तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को चेतावनी दी कि दुनिया को इस बात को लेकर बहुत सावधान और सचेत रहने की जरूरत है कि पाकिस्तान किस तरह से आतंकवाद को पनाह दे रहा है. बनर्जी, दक्षिण कोरिया की यात्रा पर पहुंचे सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं. उन्होंने सियोल में कोरियाई ‘थिंक टैंक’ के साथ एक उच्च स्तरीय वार्ता में कहा, “पीठ पीछे सांप पालना और उम्मीद करना कि वह सिर्फ आपके पड़ोसी को ही डसे, यह आखिरी चीज है, जिसके बारे में सोचना चाहिए.”

उन्होंने आगे कहा, “एक बार जब वह सांप बाहर आ जाता है, तो वह जिसे चाहे काट सकता है. सांप तो सांप ही रहता है. इसलिए हमें इस बात को लेकर बहुत सावधान और सचेत रहने की जरूरत है कि पाकिस्तान किस तरह से 11 सितंबर (2001), 26 नवंबर (2008) से लेकर उरी, पहलगाम तक लगातार एक के बाद एक आतंकी हमलों के जरिये आतंकवाद और आतंकवादियों को पनाह दे रहा है. ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के अबेटाबाद में छिपा था. हम पूरी विनम्रता और शालीनता के साथ यह बताना चाहते हैं कि पाकिस्तान को दिया गया कोई भी समर्थन आतंकी संगठनों को समर्थन है. पाकिस्तान की हरकतों का समर्थन या बचाव करने वाला कोई भी व्यक्ति, वास्तव में आतंकवाद का समर्थन कर रहा है.”

बनर्जी, जदयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी कहा कि “22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमला अब हिंदुस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह अब वैश्विक अनिवार्यता बन गया है. हम बार-बार यह कहते रहे हैं कि पाकिस्तान किस तरह से अपनी धरती पर आतंकवादियों को पनाह, सुरक्षा और आश्रय दे रहा है.

पहलगाम में हुआ हमला इस बात का सबूत है कि पाकिस्तान नहीं चाहता कि हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति समृद्ध हो.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आतंकवाद को किस तरह पनाह दे रहा पाकिस्तान, ध्यान दे दुनिया : अभिषेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top