Hot News

लालू को हुआ पोता, तेजस्वी यादव ने दी खुशखबरी, दूसरी बार बने पिता

Tejashwi Yadav: पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में एक नन्हा सा सदस्य आया है. मंगलवार की सुबह लालू प्रसाद एक बार फिर दादा बने. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक बार फिर से पिता बन चुके हैं. यह जानकारी तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. उन्होंने बताया कि उनके घर में बेटा हुआ है. बता दें कि तेजस्वी पहली बार मार्च 2023 में एक बेटी के पिता बने थे. अब एक बार फिर उनकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है.

तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई

तेजस्वी यादव ने एक्स में यह जानकारी देते हुए लिखा है कि सुप्रभात. आखिरकार इंतजार खत्म हुआ. हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं. जय हनुमान. मीसा ने एक्स पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि हमारे परिवार में नवजात शिशु के आगमन पर तेजस्वी एवं राजश्री को बहुत-बहुत बधाई! ईश्वर इस नए शिशु को ढेर सारा प्यार और खुशियां दे.

The post लालू को हुआ पोता, तेजस्वी यादव ने दी खुशसमाचारी, दूसरी बार बने पिता appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top