Hot News

Panchkula Suicide Case: हरियाणा में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदखुशी

Panchkula Suicide Case: हरियाणा से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आ रही है. हरियाणा के पंचकुला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने खुदखुशी कर ली है. इस घटना से आसपास के सभी लोग सदमें में है. पीड़ित परिवार के लोग देहरादून के रहने वाले हैं. यह घटना पंचकूला के सेक्टर 27 की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार परिवार के लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की है. सभी का शव सेक्टर 27 में गाड़ी में बंद मिला है.

आत्महत्या पर डीसीपी का आया बयान

पंचकूला की डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने इस मामले को लेकर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, “हमें सूचना मिली थी कि छह लोगों को ओजस अस्पताल लाया गया है. जब हम वहां पहुंचे, तो सभी को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, एक अन्य व्यक्ति को सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल लाया गया, उसे भी मृत घोषित कर दिया गया है. पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.” डीसीपी कौशिक ने यह भी बताया कि सभी मृतक एक ही परिवार से संबंधित हैं और फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही हैं.

The post Panchkula Suicide Case: हरियाणा में दिल दहलाने वाली घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की खुदखुशी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top