Hot News

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव की भूल चुक माफ 5वें दिन हिट हुई या फ्लॉप, जानें टोटल कलेक्शन

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘भूल चुक माफ’ पहले ओटीटी पर आने वाली थी, लेकिन बाद में फिर से मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था और इसका फायदा मूवी को मिला. राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की और उसके बाद से ही मूवी अच्छी कमाई कर रही है. पहले संडे को मूवी ने शानदार प्रदर्शन किया. अब 5वें दिन भूल चुक माफ की झोली में कितने करोड़ आए, इसके बारे में आपको बताते हैं.

भूल चुक माफ ने पांच दिन में कमा लिए इतने करोड़

फिल्म ‘भूल चुक माफ’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला और शुरुआती दिनों में अच्छी कमाई हुई. हालांकि सोमवार को कलेक्शन में हल्की गिरावट आई. Sacnilk.com के अनुसार, 5वें दिन फिल्म ने 0.01 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. ये शुरुआती आंकड़े है और ये शाम तक अपडेट होंगे. फिल्म के टोटल कलेक्शन के बारे में बात करें तो अबतक इसने 32.53 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. ऐसा लगता है कि फिल्म आसानी से 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 1- 7 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 2- 9 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3- 11.25 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 4- 4.52 करोड़ रुपये
  • Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5- 0.01 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का टोटल कलेक्शन- 32.53 करोड़ रुपये

भूल चुक माफ का बजट

कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूल चुक माफ का बजट 50 करोड़ रुपए है. जिस तरह से मूवी इन दिनों कमाई कर रही है ऐसा लग रहा कि जल्द ही बजट की लागत मूवी निकाल लेगी. फिल्म के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो ने खरीदा है.

यह भी पढ़ें Movie Release in June: इन 6 फिल्मों से जून होगा ब्लॉकबस्टर, टिकट खिड़की पर मचेगा तूफान, थिएटर्स में लगेगा मेला

The post Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 5: राजकुमार राव की भूल चुक माफ 5वें दिन हिट हुई या फ्लॉप, जानें टोटल कलेक्शन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top