PM Modi Road Show : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात यात्रा के दूसरे दिन गांधीनगर में रोड शो किया. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद हिंदुस्तान की सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद प्रधानमंत्री पहली बार अपने गृह राज्य पहुंचे हैं. देखें पीएम मोदी का रोड शो.
LIVE: PM @narendramodi holds roadshow in Gandhinagar celebrating the success of #OperationSindoor#Watch–https://t.co/8KOBnPdpgR pic.twitter.com/SV8wwa4Tag
— DD News (@DDNewslive) May 27, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में रोड शो किया, जिसमें लोगों ने पुष्प वर्षा की. केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे. पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. आज प्रधानमंत्री गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.
The post PM Modi Road Show : पीएम मोदी पर फूलों की बारिश, देखें गांधीनगर के रोड शो का वीडियो appeared first on Naya Vichar.

