मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के पबिया गांव में मंगलवार की रात एक अजगर सांप का बच्चा निकलने से सनसनी फैल गयी. इस घटना की जानकारी जैसे ही फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए. बताया जा रहा है कि अजगर लगभग 5 फीट लंबा था. लोगों ने अनुमान लगाया कि यह सांप कहीं बाहर से गांव में आ गया होगा, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर अजगर को गांव से बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी. काफी मशक्कत और सावधानी के बाद अजगर को गांव के पास सुरक्षित स्थानों में छोड़ दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post अजगर सांप का बच्चा मिलने से क्षेत्र में सनसनी appeared first on Naya Vichar.
