Hot News

शिक्षा विभाग के 11बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवी का तबादला

साहिबगंज

शिक्षा विभाग की ओर से डीसी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के तहत 11 बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवियों का तबादला एक प्रखंड से दूसरे प्रखंड में किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ दुर्गानंद झा ने बताया कि 11 बीपीओ में मनीष कुमार को मंडरो से मंडरो, सुनील टुडू बरहेट को पतना, अटल बिहारी भगत को तालझारी से तालझारी, राजेश्वरी प्रसाद सिंह को बोरियो से बरहेट, दीपक कुमार मंडल को उधवा से राजमहल, एहसान अहमद को साहिबगंज से बाेरियो, मनोहर मंडल को बरहरवा से राजमहल, कुणाल किशोर को राजमहल से बरहरवा, श्रीमती सुकृति को साहिबगंज से साहिबगंज, समीर मुर्मू को पतना से साहिबगंज, मो अली बरहेट प्रतिनियोजित राजमहल को पतना प्रखंड में स्थानांतरण किया गया है. इस प्रकार 18 प्रखंड साधनसेवी का भी स्थानांतरण किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार इतखाब आलम को बरहरवा से पतना, कौसर आलम को बरहरवा से पतना, शैलेश निकोलस मुर्मू को बरहेट से बोरियो, आशुतोष कुमार को बोरियो से बरहेट, द्वारिका महतो को मंडरो से उधवा, राजेश कुमार भगत को मंडरो से बोरियो, क्लाइमेट सोरेन को मंडरो से मंडरो, अभिषेक कुमार को मंडरो से साहिबगंज, नसीमुद्दीन को पतना से बरहरवा, मोहनलाल साह को राजमहल से उधवा, उमेश कुमार साहिबगंज से मंडरो, माखन लाल यादव को साहिबगंज से तालझारी, दुर्गेश नंदनी को साहिबगंज से साहिबगंज, राजेंद्र मंडल को तालझारी से तालझारी, शमसुल कबीर को उधवा से बरहरवा, मझरूल हक को उधवा से राजमहल, बैधनाथ ठाकुर को उधवा से राजमहल स्थानांतरण किया है. तीन दिनों के अंदर योगदान देने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post शिक्षा विभाग के 11बीपीओ व 18 प्रखंड साधनसेवी का तबादला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top