Hot News

बोरियो में सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा

बोरियो. हाईस्कूल मैदान में सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा को लेकर बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा हाई स्कूल मैदान से निकल कर बोरियो ग्वाला मोड़, मेन रोड होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते मोरंग नदी तक पहुंची. शोभा कलश यात्रा में सैकड़ों स्त्रीएं शामिल हुईं. मोरंग नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर पुनः वापस हाईस्कूल मैदान तक पहुंचीं. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकली. इस दौरान जयकारे से बोरियो बाजार में भक्तिमय माहौल रहा. कलश यात्रा के बाद प्लस टू हाईस्कूल के मैदान में सात दिन 29 मई से 4 जून तक भागवत कथा का आयोजन होगा. कथावाचक वृंदावन के गोपाल भाई ओझा भागवत कथा में शामिल हुए हैं. इस मौके पर नंदेश्वर प्रसाद, राजेश यादव, मोहन रक्षित, सुनील, मंगल, राजीव सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post बोरियो में सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर कलश यात्रा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top