Hot News

Giridih News :नौलखा डैम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

जल संग्रहण, जलापूर्ति, सिंचाई में होगा उपयोगी, पर्यटन की संभावना भी बढ़ेगी

धनवार नगर पंचायत के विकास व जल संरक्षण की दिशा में उठाये गये कदम के तहत नौलखा डैम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. यह डैम ना केवल जल संग्रहण में सहायक होगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति, सिंचाई और पर्यावरणीय संतुलन में लाभकारी सिद्ध होगा. बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ अनिमेष रंजन तथा कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने डैम का निरीक्षण किया गया. बताया गया कि इस परियोजना से वर्षा जल का संरक्षण, भूमिगत जल स्तर में सुधार तथा स्थानीय स्तर पर पर्यटन की संभावनाएं विकसित होंगी.

डैम किनारे होंगे कई निर्माण कार्य

डैम क्षेत्र को आकर्षक स्वरूप देने के लिए हरित पट्टी, पथ-निर्माण एवं बैठने की व्यवस्था जैसी सुविधाओं का भी विकास किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना जनता के सहयोग से समय पर पूरा किया जायेगा. डैम निर्माण में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जा रही है. नगर पंचायत धनवार सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है, ताकि यह विकास कार्य जनहित में सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके और क्षेत्र को एक नयी पहचान मिल सके. मौके पर सहायक अभियंता, कनीय अभियंता तथा धनवार नगर पंचायत के नगर प्रबंधन रंजन कुमार पांडेय उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Giridih News :नौलखा डैम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, अधिकारियों ने किया निरीक्षण appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top